जूनी द लास्ट प्रेयर फिल्म का ट्रेलर जारी ,8 अप्रैल को भारतभर के PVR सिनेमा में होगी रिलीज़

maxresdefault

मुंबई /  इंसान और भगवान के बनते बिगड़ते रिश्तों, ईश्वर के ऊपर डगमगाते विश्वास की हैरत अंगेज़ कहानी को समेटे विवादास्पद  फिल्म जूनी द लास्ट प्रेयर का ट्रेलर रिलीज किया गया। रिलीज पार्टी में जूनी के सितारों ने मीडिया और समीक्षकों के सामने 15 मिनट का एक्ट पेश करते हुए फिल्म की थीम का मंचन किया। फिल्म के ट्रेलर को समीक्षकों की भरपूर वाहवाही मिल रही है। 8 अप्रैल को फिल्म को देश भर के पीवीआर थिएटरों में रिलीज किया जा रहा है। फिल्म को भारत की  अग्रणी अवार्ड विनिंग सेलिब्रिटी मैनेजमेंट, फिल्म निर्माण और एंटरटेनमेंट मार्केटिंग कंपनी, एप्रोच एंटरटेनमेंट सहयोग कर रही है।  दहेज की कुप्रथा को रोकने के लिए बने एक्ट 498 ए और इसके दुरुपयोग के जलते हुए मुद्दे पर बनी फिल्म जूनी द लास्ट प्रेयर के ट्रेलर को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। चंडीगढ़ के प्रेस क्लब में जूनी का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज किया गया। जूनी द लास्ट प्रेयर के लेखक, निर्देशक और मुख्य किरदार निभा रहे अनुराग शर्मा की इस कल्पना को मीडिया कर्मियों के साथ-साथ फिल्म के समीक्षकों की भी तारीफ मिल रही है। जूनी में मुख्य भूमिका निभाने वाले अनुराग शर्मा, मनीषा राठौर, लावनिका शर्मा     और सुचितन सिद्धू ने ट्रेलर रिलीज पार्टी में फिल्म के एक दृष्य का मंच पर ही मंचन करते हुए दर्शकों को चौंका दिया। जूनी – द  लास्ट प्रेयर का ट्रेलर  सिनेमा की दुनिया के बेहद पुराने अदाकार राकेश बेदी, गुल पनाग, पंकज बेरी समेत तमाम सिने जगत के कलाकारों ने फिल्म के लिए ऑन लाइन माध्यम से तारीफ और शुभकामनाएं मिली हैं। ट्रेलर रिलीज पार्टी में शिरकरत करने पहुंचे थिएटर जगत का वरिष्ठ नाम बन चुके विजय कपूर ने फिल्म के टॉपिक की भूरी-भूरी तारीफ की । ट्रेलर को देखकर बेहद उत्साह जताते हुए पंकज विज ने पूरे परिवार के लिए अभी से फिल्म की टिकट की बुकिंग करने की मांग कर डाली। विजय कपूर ने फिल्म के सितारों की अदाकारी के जज्बे की खुले दिल से तारीफ करते हुए दावा किया कि ये कलाकार आने वाले दिनों में सिने जगत का बड़ा नाम बनने जा रहे हैं। ट्रेलर रिलीज पार्टी में मौजूद एक बुजुर्ग महिला ट्रेलर और 15 मिनट के एक्ट को देखकर काफी भावुक हो गई। उन्होंने बताया कि खुद उनके परिवार को भी दहेज एक्ट के चलते काफी उत्पीड़न का शिकार होना पड़ा है। उन्होंने दावा किया कि उत्तर भारत में कम से कम 60 से 70 फीसदी परिवारों को दहेज एक्ट के दुरुपयोग का सामना करना पड़ा है। अगर आपने अपने घर में ऐसा कोई मामला नहीं देखा है तो अपने पड़ोस में इस एक्ट की मार झेल चुके किसी मुसीबत ज़दा वर पक्ष को परेशान होते जरुर देखा होगा। ये दिक्कतें और तकलीफें किसी के लिए भी दिमाग और दिल को थकाने के लिए काफी होती हैं। खुद के साथ-साथ अपने परिवार को इस कानून के दुरुपयोग से तंग आकर किसी का भी भरोसा कानून या भगवान या दोनों से उठ सकता है। लेखक- निर्देशक और अभिनेता के तौर पर फिल्मी जगत में डेब्यू करने जा रहे अनुराग शर्मा इसी मार्मिक विषय को 8 अप्रैल को पूरे देश भर के थिएटर में लेकर आ रहे हैं। भगवान के ऊपर उसका भरोसा भी इंसान के हालात बदलने के साथ-साथ डगमगाता रहता है। कभी-कभी इंसान खुद को भगवान का अंश तलाशने लगता है, कभी खुद को ही भगवान मान बैठता है तो कभी-कभी खुद को ईश्वर का बेटा मान लेता है जिसे ईश्वर ने दुनिया भर का दुख-दर्द बर्दाश्त करने के लिए दुनिया में उतारा है। 498 ए एक्ट के उत्पीड़न और भगवान या मिथ्या के संघर्ष से जूझती कहानी जूनी द लास्ट प्रेयर आपको हिला कर रख दे को तैयार है। चंडीगढ़ की ट्रेलर रिलीज पार्टी में जूनी द लास्टर प्रेयर का ट्रेलर और गाने रिलीज हो चुके हैं। फिल्म के प्रमोशन से जुड़े सोनू त्यागी बताते हैं कि अनुराग शर्मा ने भगवान- कानून और आम इंसान की आस्था की जद्दोजहद को बेहतरीन तरीके से उन्होंने सिने पर्दे पर उतारा है। आम इंसान की 15 से 75 साल की उम्र में आने वाले उतार चढ़ाव और ईश्वर पर यकीन के संघर्ष को फिल्म में उकेरा है। फिल्म का संगीत अभी से तेजी से पॉप्यूलर होता जा रहा है। फिल्म में ‘रब तेरा बंदा’, ‘अकड़ बम-बम’ गाने युवाओं को आकर्षित करेंगे। वहीं ‘तेरे बिन’ और ‘होने लगा मुझे प्यार का असर’ लव सांग हैं जो बेहद रूमानी संगीत के साथ-साथ शानदार शायरी को समेटे हैं। ये भी युवाओं पर अपनी छाप छोड़ने जा रहे हैं। अनुराग शर्मा, मनीषा राठौर, लावनिका शर्मा और सुचिन्त सिधू ने जूनी में मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। जूनी की कहानी को लिखने से लेकर निर्देशन भी अनुराग शर्मा ने ही किया है।

80% लोगों ने टाला कार खरीदने का फैसला, दोपहिया खरीदने में भी 82℅ लोग सक्षम नहीं: रिपोर्ट

IMG 29032022 093204 800 x 400 pixel

महामारी की वजह से करीब 80 फीसदी लोगों ने कार (चार पहिया) और 82 फीसदी ने दोपहिया वाहन खरीदने का फैसला टाल दिया है। मोबिलिटी आउटलुक के सर्वे के मुताबिक, इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति बढ़ते आकर्षण के कारण करीब 40 फीसदी लोग ई-दोपहिया वाहन खरीदना चाहते हैं। 2021 में यह … Read More

इस राज्य में भी कश्मीर-हिमाचल की तरह होगी सेब की खेती, किसानों की मेहनत का दिख रहा रंग

IMG 05042022 183747 800 x 400 pixel

अब बिहार और उत्तर प्रदेश में भी सेब की खेती शुरू हो गई है। विशेष रूप से बिहार के सात से 8 जिलों में सेब के बगीचे लगाए गए हैं। बिहार और यूपी में सेब के हरमन-99 वेरायटी वाले पौधे लगाए जा रहे हैं। ऐसे में आप लोगों के मन … Read More

बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन गर्लफ्रेंड के साथ एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट, अफ़वाहें सही साबित हुई

IMG 05042022 173534 800 x 400 pixel

बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘विक्रम वेधा’ (Vikram Vedha) को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म के लिए ऋतिक दिलों जान से तैयारी में लगे हुए हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म से अपना लुक भी शेयर किया था, जो काफी वायरल हुआ था। … Read More

IIT-कानुपर को मिली 100 Cr. की ‘गुरु दक्षिणा’, इंजीनियरिंग के साथ अब मेडिकल की भी होगी पढ़ाई

IMG 05042022 165730 800 x 400 pixel

देश की सबसे सफल एयरलाइन कंपनी इंडिगो (IndiaGo) के को-फाउंडर राकेश गंगवाल (Rakesh Gangwal) ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-कानपुर (आईआईटी-कानपुर) 100 करोड़ रुपये दिए हैं। संस्थान को अब तक किसी पूर्व छात्र से दान में मिली यह सबसे ज्यादा रकम है। यह राशि संस्थान में बन रहे एसएमआरटी (स्कूल ऑफ मेडिकल … Read More

अखिलेश का योगी सरकार पर तंज, यूपी में अपराध की बुलेट ट्रेन दौड़ रही, अपराधियों की दबंगई चरम पर

IMG 05042022 162400 800 x 400 pixel

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव नाराज हैं। राज्य की स्वास्थ्य-सुविधा पर। कानून-व्यवस्था की हालत पर। महंगाई पर। वह सोशल मीडिया पर भाजपा सरकार पर निशाना साध रहे हैं। नसीहत भी दे रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि उप्र में भाजपा के दूसरे कार्यकाल में अपराध की रफ़्तार दुगुनी … Read More

बिजनेसमैन मोहित कंबोज का हिंदुओं को ऑफर, मंदिर में लाउडस्पीकर लगाना हो तो बताएं, फ्री में दूंगा

IMG 05042022 155455 800 x 400 pixel

महाराष्ट्र में मस्जिद से लाउडस्पीकर हटाने का मुद्दा गरमाता जा रहा है। अब इस मामले में एक अरबपति बिजनेसमैन मोहित कंबोज भी उतर आए हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर में लगाने के लिए, जिसको भी लाउडस्पीकर चाहिए वो मुफ्त हमसे मांग सकता है। राज ठाकरे ने अपने एक भाषण के … Read More

मरीज़ों की लाइन में खड़े रहे डिप्टी CM बृजेश पाठक, KGMU की बदइंतजामी पर डॉक्टरों की लगाई क्लास

IMG 05042022 151817 800 x 400 pixel

दूसरी बार सरकार बनाने के बाद बीजेपी फिर से पुराने स्टाइल में काम करती हुई दिख रही है। पहली बार सूबे के उपमुख्यमंत्री व चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री बने बृजेश पाठक भी एक्शन मोड में नज़र आए। केजीएमयू पहुंचे बृजेश पाठक स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक मंगलवार को अचानक केजीएमयू … Read More

आ गई सबसे ज़्यादा माइलेज देने वाली कार, एक लीटर में चलेगी 45 Km लाखों रुपए के पेट्रोल की होगी बचत

IMG 05042022 140848 800 x 400 pixel

जब भी कोई कार खरीदता है तो उसके दिमाग में उस कार की माइलेज को लेकर जरूर सवाल आता है!  हर कोई चाहता है कि उसकी गाड़ी अच्छा माइलेज दे और उस स्थिति में यह और भी महत्वपूर्ण हो जाता है जब तेल की कीमतें आसमान छू रही होती है! … Read More

सरकार बनाएगी सब्जियों के लिए पैक हाउस, इतने दिन तक खराब नहीं होगी सब्जियां, किसानों को होगा फायदा

IMG 05042022 132728 800 x 400 pixel

बिहार के सब्जी उत्पादक किसानों के लिए एक अच्छी खबर है। क्योंकि जल्द ही अब बिहार की राजधानी पटना में भी फल और सब्जियों का पैक हाउस बनने जा रहा है। मीठापुर स्थित कृषि अनुसंधान संस्थान में इसका निर्माण होगा। इसके लिए उद्यान निदेशालय का एक कंपनी से एमओयू हो … Read More