लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में योगी आदित्यनाथ दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ ली करीब 37 वर्षों बाद हो रहा है कि कोई भी मुख्यमंत्री UP में दोबारा CM बन रहा हो।
लखनऊ के हर बड़े चौराहे पर बड़े-बड़े बैनर और पोस्टर लगाए गए हैं। इस पोस्टरों से संकेत भी मिलता है कि योगी सरकार 2.0 में क्या प्राथमिकता रहने वाली है। शपथ ग्रहण समारोह दिखाने के लिए कई जगहों पर एलईडी स्क्रीन लगाई गई है।
योगी मंत्रिमंडल में बेबी रानी मौर्य को मिली जगह
बेबी रानी मौर्य को मंत्रिमंडल में जगह मिली है। वह उत्तराखंड की राज्यपाल भी रह चुकी हैं। विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

स्वतंत्र देव सिंह बने मंत्री
स्वतंत्र देव सिंह को योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल में मंत्री बनाया गया है। वह यूपी भाजपा अध्यक्ष हैं।
सूर्य प्रताप शाही बने मंत्री
योगी सरकार में सूर्य प्रताप शाही को भी जगह मिली है। उन्होंने पद और गोपनीयता की शपथ ली है। शाही को भाजपा के कद्दावर नेताओं में गिना जाता है।
मंत्री बने सुरेश कुमार खन्ना
सुरेश कुमार खन्ना को योगी कैबिनेट में जगह मिली है।
ब्रजेश पाठक बने उप-मुख्यमंत्री
योगी सरकार के पहले कार्यकाल में कानून मंत्री रहे ब्रजेश पाठक को उप-मुख्यमंत्री बनाया गया है। उन्होंने पद और गोपनीयता की शपथ ली है।
केशव प्रसाद दोबारा बने उप-मुख्यमंत्री
केशव प्रसाद मौर्य ने दोबारा सूबे के उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। विधानसभा चुनावों में हार के बावजूद भाजपा आलाकमान ने उन पर भरोसा बनाए रखा है।
पढ़ें देश-विदेश की ख़बरें अब हिन्दी में (Hindi News)| Newzbulletin की ताजा खबरों के लिए हमें Google News पर फॉलो करें |