yeee 1
yeee 1

मैनपुरी लोकसभा तथा रामपुर व खतौली विधानसभा सीटों पर आज मतगणना होगी। मतगणना सुबह 8 बजे से शुरु होगी और दोपहर तक रिजल्ट आ जाएंगे। भारत निर्वाचन आयोग ने तीनों सीटों पर निष्पक्ष, सुरक्षित व शांतिपूर्ण मगणना के लिए व्यापक इंतजाम और सुरक्षा व्यवस्था की है।

24.43 लाख मतदाता करेंगे प्रत्‍याश‍ियों के भाग्‍य का फैसला
मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि तीनों सीटों पर होने वाले उपचुनाव में 24.43 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग क‍िया। इनमें 13.14 लाख पुरुष, 11.29 लाख महिला तथा 132 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।

भाजपा और सपा-रालोद गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला
तीनों सीटों पर भाजपा और समाजवादी पार्टी-राष्ट्रीय लोक दल गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला है। मैनपुरी लोकसभा सीट पर छह प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं जिनमें दो महिलाएं हैं।

सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन से रिक्त हुई इस सीट पर मुख्य मुकाबला सपा की डिंपल यादव और भाजपा के रघुराज सिंह शाक्य के बीच है।

वरिष्ठ सपा नेता मो.आजम खां की विधायकी रद होने से रिक्त हुई रामपुर विधानसभा सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा के आकाश सक्सेना और सपा के आसिम राजा के बीच हैं। यहां कुल 10 प्रत्याशी मैदान में है।

भाजपा विधायक विक्रम सैनी की विधानसभा सदस्यता खत्म होने से रिक्त हुई मुजफ्फरनगर की खतौली विधानसभा सीट पर कुल 14 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं जिनमें चार महिलाएं हैं।

यहां भाजपा की राजकुमारी सैनी और रालोद के मदन भैया के बीच सीधी लड़ाई है।

कड़ी सुरक्षा के बीच होगी मतगणना

मैनपुरी लोकसभा तथा रामपुर व खतौली विधानसभा उपचुनाव में शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए गुरुवार को मतगणना स्थलों पर भी व्यापक सुरक्षा प्रबंध रहेंगे। वरिष्ठ अधिकारियों को मतगणना स्थलों पर मौजूद रहकर सभी गतिविधियों पर नजर रखने को कहा गया है।

एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार का कहना है कि मैनपुरी, रामपुर व खतौली में मतगणना स्थलों पर त्रिस्तीय चेकिंग की व्यवस्था रहेगा। जिससे कोई अवांछित तत्व मतगणना स्थल पर न पहुंच सके।


Discover more from Newzbulletin

Subscribe to get the latest posts sent to your email.