डेस्क: Congress Youth Manifesto: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) के लिए कांग्रेस (Congress News) ने अपने घोषणा पत्र जारी कर दिया है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi Vadra) ने नई दिल्ली स्थिति पार्टी मुख्यालय में ये घोषणा पत्र (Congress Youth Manifesto) जारी कर दिया। ‘भर्ती विधान’ (Bharti Vidhan) नाम से जारी इस घोषणा पत्र में 20 लाख नौकरियों सहित युवाओं के लिए वादों की झड़ी लगाई गई है।
बता दें कि ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ और टिकट बंटवारे में महिलाओं को 40 फीसदी आरक्षण देने के बाद कांग्रेस ने सरकारी नौकरियों से लेकर टीचरों की नौकरी तक का बड़ा वादा किया है।
इस मौके पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि रोज़गार हम आपको कैसे और किस प्रकार से दिलाएंगे, यह सब हमने इस मेनिफेस्टो में लिखा है। इस मेनिफेस्टो (Congress Youth Manifesto) को बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश के युवाओं के साथ बात की है और जो उनके विचार है वह हमने इस मेनिफेस्टो में डाले हैं।
साथ ही, इस दौरान उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर भी जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में हर 24 घंटे में लगभग 880 युवा रोज़गार खोते हैं। भाजपा के पिछले 5 सालों के शासन में लगभग 16 लाख युवाओं ने रोज़गार खोया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा था कि हम आपको हर साल 2 करोड़ रोज़गार देंगे। सच्चाई सबको दिख रही है। ऐसा क्यों हो रहा है। क्योंकि देश का पूरा धन 2-3 बड़े उद्योगपतियों के हाथों में दिया जा रहा है।
वहीं, प्रियंका गांधी ने चुनाव के बाद दूसरी पार्टियों से गठबंधन करने का भी संकेत दिया। उन्होंने कहा, ‘अगर हम भविष्य में किसी पार्टी के साथ जुड़ें भी तो हमारा एजेंडा स्पष्ट है और इसे लेकर आगे बढ़ा जाएगा।’ प्रियंक गांधी ने युवाओं के लिए घोषणापत्र जारी करते हुए शुक्रवार को कहा कि हम कोई भी खोखला वादा नहीं कर रहे हैं, सरकार के पास पर्याप्त पैसे हैं। प्रियंका गांधी ने कांग्रेस के घोषणापत्र में रोजगार, स्थानीय कौशल को बढ़ावा देने की बात कही है।
बता दें कि इससे पहले कांग्रेस ने यूपी में महिलाओं के लिए भी एक अलग घोषणापत्र जारी किया था जिसमें 40 फीसदी सीटें महिलाओं को देने का वादा किया गया था। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में सात चरणों में मतदान होने हैं और चुनावों के नतीजे 10 मार्च को आएंगे।
यूथ मेनिफेस्टो की घोषणाएं एक नजर में
- प्रियंका गांधी ने कहा है कि प्राथमिक विद्यालयों में डेढ़ लाख शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। डॉक्टरों के खाली पदों को भरा जाएगा।
- 20000 आंगनाबाड़ी कार्यकर्ताओं के खाली पड़े पदों को भरा जाएगा। संस्कृत के शिक्षक, उर्दू के शिक्षक, आशा आदि जितने भी पद अभी तक रिक्त हैं, उन्हें भरा जाएगा।
- परीक्षार्थियों के लिए बस और रेल यात्रा मुफ्त होगी। जॉब कैलेंडर बनाया जाएगा। पेपर, ज्वाइनिंग की तारीख तय होगी।
- सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के शुल्क माफ करेंगे। विश्वविद्यालयों में फ्री wifi upgradation होगा।
- प्रियंका गांधी ने कहा कि अच्छी शिक्षा जरूरी होती है। शिक्षा का बजट कम हुआ है, उसे बढ़ाएंगे। विश्वविद्यालयों में छात्र संघ के चुनावों को बहाल किया जाएगा। प्लेसमेंट सेल होगा।
- छात्रावासों को बेहतर किया जाएगा। रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। युवाओं के कौशल को निखारने पर फोकस रहेगा।
- नशा छुड़वाने के लिए परामर्श कैंप लगेंगे। साथ ही हर साल यूथ फेस्टिवल लगेगा। इसमें युवाओं की भागेदारी बढ़ाने को लेकर जागरूक किया जाएगा
- खेलों के लिए अकादमी खोला जाएगा। जोन में कुशलता के आधार पर अकादमी बनेंगे। प्रयास ये है कि प्रचार में भी और भविष्य में नकारात्मक नहीं, बल्कि सकारात्मक बातें करें।
- स्टार्टअप के लिए 5,000 करोड़ रुपए का ‘सीड स्टार्टअप फंड’, जिसमें 30 साल से कम उम्र के उद्यमियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
- भर्ती की प्रक्रिया को दुरुस्त किया जाएगा। आरक्षण संबंधी ‘घोटाले’ को रोकने का कड़ा प्रावधान होगा।
पढ़ें देश-विदेश की ख़बरें अब हिन्दी में (Hindi News)| Newzbulletin की ताजा खबरों के लिए हमें Google News पर फॉलो करें |