डेस्क: UP Election 2022: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने कहा कि समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) अब भी आपराधिक, माफियावादी और तमंचावादी मानसिकता से उबर नही पाई है।
उन्होंने (CM Yogi Adityanath) कहा कि दंगाइयों और अपराधियों को टिकट देकर सपा प्रदेश में फिर से 2017 से पहले वाला माहौल बनाने की कोशिश में है। लेकिन जनता एक बार फिर इसे स्वीकार नही करेगी।
मुख्यमंत्री (CM Yogi Adityanath) ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में वंशवाद और परिवारवाद की प्रवृत्ति शासन कर रही थी। भाजपा ने विधानसभा चुनाव 2017 में जो संकल्पपत्र जारी किया था उसमें राष्ट्रवाद, सुशासन और विकास मुद्दा बनाया था। उन्होंने कहा कि पिछले 5 वर्षों में उनकी सरकार ने प्रदेश में सुरक्षा का माहौल दिया जो खत्म नही होने दिया जाएगा।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के चुनाव लड़ने के सवाल पर सीएम योगी ने कहा कि चुनाव सबको लड़ना चाहिए, चुनाव में उतरने का सबको अधिकार है। उन्होंने कहा कि हमारी भी कामना है कि वो पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी बनें।
उन्होंने कहा कि लेकिन एक बात स्पष्ट हो गई है सपा पहली सूची जारी करने के बाद कि बैकफुट पर है। दूसरी सूची जारी करने से डर रही है, दूसरी सूची जारी करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही है। उन्होंने कहा कि अखिलेश ने सहारनपुर, मुजफ्फरनगर के दंगाइयों और कैराना पलायन के जिम्मेदार लोगों को टिकट दिया है। उनके पास इसका की जवाब नहीं है।
पीएम मोदी से प्रभावित होकर भाजपा में आई अपर्णा
सीएम योगी ने कहा कि अपर्णा यादव को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की नीतियां अच्छी लगीं इसीलिए वो भाजपा में आईं हैं।
पढ़ें देश-विदेश की ख़बरें अब हिन्दी में (Hindi News)| Newzbulletin की ताजा खबरों के लिए हमें Google News पर फॉलो करें |