आपके घर का राशन रोक देंगी ये 6 चीज़ें, फ्री वाले राशन पर पढ़िये नया अपडेट

राज्य सरकार और केंद्र द्वारा दिए जाने वाले फ्री राशन अब से कुछ परिवारों को मिलना बंद हो जाएगा। काफी समय से प्रशासन ऐसे राशन कार्डधारकों पर कार्रवाई कर रहा है। फ्री राशन के लिए पात्रता रखने वाले लोगों की अलग से लिस्ट बनाई गई है। रसद विभाग की कार्रवाई में पंचायत स्तर पर पटवारी को शामिल किया गया है।

गाँव की रिपोर्ट पटवारी देगा। राशन डीलर के पास भी सूचना आगे भेजने के अधिकार है। फ्री राशन के लिए पात्र परिवार अभी तक वंचित हैं और रसूखदार इसमें शामिल हैं। प्रशासन द्वारा ऐसे लोगों पर कार्रवाई करके 27 रूपए किलो की पेनल्टी लगाई जा रही है।

ये हैं अपात्र

नियम और मानकों में नहीं आने वाले
घर में 6 बड़ी सुख सुविधा (कार/ट्रेक्टर/एसी/ प्लॉट/फ्रीज, जनरेटर) वाले लोग
परिवार में किसी भी सदस्य का सरकारी सेवा में होना
पारिवारिक की मासिक आय 3000 हजार से ज्यादा होने पर
APL परिवारों के लिए मासिक आय 10 हजार रूपए तय की गई है
एक से राशन कार्ड अलग-अलग जगहों पर होना

सरकार द्वारा गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों को फ्री राशन में अनाज, तेल, चीनी और दाल दी जाती है। कोरोना काल से ही केंद्र सरकार ने भी फ्री अनाज के रूप में 5 किलो प्रति व्यक्ति कर दिया था। अब राज्य और केंद्र दोनों की तरफ से फ्री राशन दिया जा रहा है।

फ्री राशन में कुछ राज्य अभी भी फिसड्डी हैं। वहां की सरकारें सिवाय अनाज के कुछ नहीं दे रही। कुछ राज्यों में इस महीने से गेंहू भी बंद कर दिया गया है। इस बार केंद्र सरकार ने गेंहू का निर्यात भी रोक दिया था। केंद्र की तरफ से भी फ्री राशन की समय सीमा बढ़ा दी गई है।

देश भर में मिलेगा फ्री राशन

वन नेशन वन राशन की योजना ने लाखों राशन कार्डधारकों के सामने मुसीबत खड़ी कर दी है। एक से अधिक जगहों पर बने राशन अब निरस्त हो जाएंगे। केंद्र के लेवल पर चलने वाले राशन कार्ड की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है।

इस नए नियम से नागरिक देश के किसी भी कोने से फ्री राशन ले सकता है। राशन लेने के लिए राशन कार्ड की हार्ड कॉपी भी नहीं लेकर जानी। आधार नंबर और राशन कार्ड नंबर ही काफी हैं।