Placeholder canvas

नई नवेली दुल्हन ने पति को दांतो से काटकर किया घायल, रोता हुआ थाने पहुंचा पति

उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ से एक खबर सामने आई है। यहां एक नई नवेली दुल्हन ने अपने ही पति को दांतों से काटकर घायल कर दिया। घायल पति ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है। मामला थाना टप्पल क्षेत्र के खंडेया गांव की है।

घायल पति ने थाने में पहुंचकर पत्नी के खिलाफ शिकायत की है। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी कई तरह का नशा करती है और नशे की हालत में हंगामा और मारपीट करती है।

पत्नी पर लगाया गंभीर आरोप

पीड़ित युवक ने थाने में दी गई तहरीर में कहा है कि उसकी पत्नी शराब और भांग का सेवन करती है। नशे में वह घर में सभी से झगड़ा और कलह करती है। देर रात 12 बजे गहरी नींद से पत्नी ने जगा दिया और उसके साथ झगड़ा करने लगी।

झगड़ा करते हुए उसने अपनी चूड़ियां तोड़ दी और सिर दीवार पर पटक दिया। इसके बाद हाथापाई करते हुए उसके हाथ और छाती में दांतों से बुरी तरह काटकर उसे घायल कर दिया। यही नहीं उसने बुजुर्ग पिता को भी जान से मारने की धमकी दी।

जिसके बाद परिवार ने 112 नंबर पर सूचना देने पर पुलिस को बुलाया। युवक ने नवविवाहिता पत्नी से छुटकारा दिलाने की मांग भी की है।