Placeholder canvas

देश में यहां बन रही सबसे बड़ी और चौङी सुरंग, 200km की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन

देश की सबसे चौड़ी सुरंग बनाने के लिए आनंद विहार में विशालकाय मशीनों द्वारा खुदाई द्वारा शुरू कर दी है। इस सुरंग से ही दिल्ली से मेेरठ के बीच चलने वाली रीजनल रैपिड़ ट्रांजिस्ट ट्रेन होकर गुजरेगी। राष्ट्रीय राजधानी परिवहन क्षेत्र के प्रवक्ता ने बताया कि आनंद विहार से न्यू अशोक विहार तक एक सुरंग का निर्माण करने के वास्ते करीबन 90 मीटर लंबी बोरिंग मशीन से काम शुरू कर दिया है।

आरआरटीएस सुरंगों का व्यास छह मीटर होता है। यह सुरंग अन्य मेट्रो की प्रणाली अलग होती है। क्योंकि आरआरटीएस ट्रेनों को 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गुजरना होता है। बताया जा रहा है कि आनंद विहार से अशोक विहार तक सुरंग की लंबाई तीन किलोमीटर होगी।

रेपिड रेल के लिए जो सुरंग तैयार की जा रही है उसका व्यास 6.5 रखा गया है। जबकि मेट्रो ट्रेन के लिए जो सुरंग तैयार की जाती है उसका व्यास 5.8 होता है। रेपिड रेल की गति 180 किलोमीटर प्रति घंटा होने की वजह से सुरंग में तरंगे उत्पन होती है। ऐसे में यात्रियों को असुविधा भी हो सकती है। व्यास ज्यादा इसलिए रखा गया है कि ताकि यात्रियों पर हवा का दवाब नहीं बन सके।

रेपिड रेल के लिए जो सुरंगे तैयार की जा रही है वह मेट्रो ट्रेन की सुरंग से कही अधिक चौड़ी होगी। क्योंकि इसमें ट्रेनों की रफ्तार भी काफी अधिक होगी। हर 250 मीटर पर ट्रेनों को क्रास पास दिए जाएंगे। इससे यह लाभ होगा कि यात्री आपात स्थिति में एक सुरंग से दूसरी सुरंग में आ जा सकेगा।

सुरंग में एक साइड वाक भी बनाया जाएगा। जोकि आपात स्थिति सामान लाने और ले जाने में मददगार होगा। किसी भी सुरंग का निर्माण पांच से छह दशक की अवधि के लिए किया जाता है। ऐसे में रैपिड रेल के लिए सुरंग बनाते समय इस बात का भी ध्यान रखा जा रहा है कि आपात स्थिति में यात्री पूरी तरह से सुरक्षित रहे।

आरआरटीएस की सुरंगे जुड़वा होगी। यह सुंरग दोनों दिशाओं में रेल चलने के लिए बनेगी। एक और आनंद विहार से सराए काले तक सुरंग का निर्माण किया जाएगा। फिर आनंद विहार से साहिबाबाद की ओर से सुरंग की लंबाई तीन किलोमीटर होगी। सबसे खास बात होगी यह देश में उपलब्ध किन्ही दो स्टेशनों के बीच सबसे लंबा सुरंग का खंड होगा।