Placeholder canvas

मई की गर्मी मार देगी! डॉक्टर्स बोले- कोरोना से भी ज़्यादा खतरनाक साबित होगी ‘Heatwave’

लू, भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान का सामना भारत के कई राज्य कर रहे हैं। राजस्थान, पंजाब, जम्मू और कश्मीर, दिल्ली में पारा 46 डिग्री के पार चला गया है। भारतीय मौसम विभाग ने भी आने वाले कुछ दिनों में हीटवेव जैसे हालात बने रहने की संभावना जताई है। अब लगातार बढ़ रहा तापमान का ग्राफ आम जनता से लेकर जानकारों तक की चिंताए बढ़ा रहा है।

IMD के अनुसार, पश्चिम राजस्थान में 30 अप्रैल को हीटवेव की स्थिति और 1 मई को भीषण गर्मी की संभावना है। इसके अलावा विदर्भ, मध्य प्रदेश में अगले पांच दिनों के दौरान हीटवेव की संभावनाएं हैं। जबकि, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और तेलंगाना में ऐसे हालात चार दिनों के दौरान हो सकते हैं।

बिहार, आंतरिक ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र में आज हीटवेव के आसार हैं। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड में 1 मई तक हीटवेव की संभावना है।

चिंता के कारण


ज्यादा तापमान: 72 सालों में दूसरी बार दिल्ली इतने गर्म अप्रैल का गवाह बना। यहां औसत मासिक अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस रहा। नई दिल्ली में बीते 6 सप्ताह से तापमान सामान्य से औसतन 4 डिग्री ज्यादा रहा। शुक्रवार को राजस्थान में 46.5 डिग्री सेल्सियस के साथ भीषण गर्मी रही। 1 मई को जोधपुर और बिकानेर जिलों अधिकतम तापमान 45 और 47 डिग्री सेल्सियस रह जाता है।

मौसम के जानकारों का कहना है ज्यादा तापमान से ज्यादा चिंता का कारण गंभीर हीटवेव की अवधि है। बर्कले अर्थ में प्रमुख वैज्ञानिक डॉक्टर रॉबर्ट रोड ने भी भारतीय/पाकिस्तान हीट वेव की अवधि को लेकर चिंता जताई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, डॉक्टर्स कोविड की चौथी लहर से ज्यादा हीटवेव को लेकर चिंतित हैं। एनडीटीवी के मुताबिक, अहमदाबाद मेडिकल एसोसिएशन की पूर्व अध्यक्ष मोना देसाई ने कहा, ‘हमारे पास ऐसे कई मरीज आ रहे हैं, जो हीट स्ट्रोक या गर्मी से संबंधित दूसरी परेशानियों का सामना कर रहे हैं।’ मौसम विभाग ने भी प्रभावित इलाकों में लोगों को गर्मी को लेकर सावधान रहने की सलाह दी है।