भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि विपक्षी पार्टियां हमारे ऊपर सांप्रदायिक होने का आरोप लगाती हैं। यदि वंदेमातरम कहना सांप्रदायिक है, भारत माता की जय बोलना सांप्रदायिक है और 370 हटाना सांप्रदायिकता है तो हम सांप्रदायिक हैं, हमें इस पर गर्व है।
सरकार की उपलब्धियां गिनाईं
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह शनिवार को सरसावा के अंबाला रोड स्थित सिरोही पैलेस में प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस मौके पर उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बनी सरकार ने गुंडागर्दी को समाप्त कर सुशासन दिया है। आज महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि कि सपा, बसपा या कांग्रेस सभी का शासन देखा है, कांग्रेस ने 70 साल तक देश को लूटा, यही नहीं उसने राम को भी नकारा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि ना हम खाएंगे और ना ही खाने देंगे इसी तरह उन्होंने सीमा पर देश के जवानों के बीच कहा था कि ना चैन से सोएंगे और ना ही सोने देंगे। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ महेंद्र सैनी मुकुट से भाजपा प्रत्याशी मुकेश चौधरी, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जसवंत सैनी, सरसावा के नगर अध्यक्ष सुशील कांबोज आदि मौजूद रहे।
पढ़ें देश-विदेश की ख़बरें अब हिन्दी में (Hindi News)| Newzbulletin की ताजा खबरों के लिए हमें Google News पर फॉलो करें |