SSS
SSS

कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के नए सीएम होंगे। कांग्रेस हाईकमान की मोहर के बाद शनिवार शाम उनके नाम की घोषणा कर दी गई है। कुल सुबह 11 बजे सीएम का शपथ ग्रहण समारोह होगा। कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद उनके नाम की आधिकारिक घोषणा की गई है। जानकारी के मुताबिक सीपीएल नेता मुकेश अग्निहोत्री डिप्टी सीएम होंगे।

कौन हैं सुखविंदर सिंह सुक्खू
सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष हैं। उन्होंने हमीरपुर जिले की नादौन विधानसभा सीट से कड़े मुकाबले में भाजपा के प्रत्याशी विजय कुमार को 3300 से ज्यादा वोट से हराया है। वे हिमाचल में चौथी बार विधायक चुने गए हैं।

सुक्खू ने शिमला के सरकारी कॉलेज से पढ़ाई के दौरान अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रैजुएशन और एलएलबी की पढ़ाई की है। वे कॉलेज छात्र संघ के महासचिव और अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

सुखविंदर सिंह सुक्खू छह साल तक (1989-1995) कांग्रेस की छात्र संघ ईकाई NSUI के अध्यक्ष भी रहे हैं। वे यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। 2013 में उन्हें हिमाचल कांग्रेस का चीफ भी बनाया गया था। 2022 के अलावा वे 2003, 2007 और 2017 में भी नादौन विधानसभा से विधायक चुने जा चुके हैं। 2012 के विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

हिमाचल में कांग्रेस कांग्रेस को 40 और बीजेपी ने 25 सीटों पर जीत दर्ज की है। पहली बार हिमाचल में चुनाव लड़ रही AAP का खाता तक नहीं खुल सका, जबकि तीन सीटें निर्दलियों के खाते में चली गई है।

सूबे में 12 नवंबर को मतदान हुआ था। यहां मंडी जिला की स‍िराज सीट से हिमाचल के मुख्‍यमंत्री जय राम ठाकुर खुद चुनावी समर में उतरे। हालांकि उन्होंने अपनी जीत दर्ज करा ली है. वह करीब 20 हजार वोटों से जीते हैं।

एक बार फिर तय हो गया है कि हिमाचल ने विधानसभा चुनाव में अपने रिवाज को ही फॉलो किया है। यहां हर पांच साल में सरकार बदल जाती है। बीजेपी ने इस बार बीजेपी ने लोगों से रिवाज बदलने की अपील की थी।

हिमाचल में एक चरण में ही चुनाव हुआ था। सूबे में 12 नवंबर को मतदान हुआ था। यहां कुल 74.05 फीसदी लोगों ने वोटिंग की थी। करीब 10 हजार सुरक्षाकर्मियों, चुनाव अधिकारियों और अन्य सहायक कर्मचारियों की निगरानी में काउंटिंग की गई।


Discover more from Newzbulletin

Subscribe to get the latest posts sent to your email.