Rahul Gandhi 6
Rahul Gandhi 6

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) इन दिनों कर्नाटक में है। भारत जोड़ो यात्रा के जरिए वे न सिर्फ कांग्रेस (Congress) की खोई जमीन तलाशने की कोशिश में जुटे हैं, बल्कि पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में भी नया जोश भरने की कोशिश कर रहे हैं।

राहुल (Rahul Gandhi) कभी यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के दौरान नेताओं का हाथ पकड़कर दौड़ते नजर आते हैं, तो कभी युवाओं के साथ पुशअप लगाते हैं। ऐसा ही कुछ चित्रदुर्ग में देखने को मिला। उन्होंने यहां एक टंकी पर चढ़कर तिरंगा लहराया। इस दौरान उनके साथ कर्नाटक कांग्रेस के नेता डी के शिवकुमार भी साथ रहे।

इससे पहले राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने चित्रदुर्ग के मोलाकलमुरु में जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी और आरएसएस पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने बीजेपी और आरएसएस पर नफरत फैलाने का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने कहा कि हम भाजपा और संघ को देश का बंटवारा करने और नफरत फैलाने नहीं देंगे। इस देश को विभाजित करना इस देश के हित के खिलाफ है। इससे देश मजबूत नहीं बल्कि कमजोर होगा।

यह भी पढ़ें: सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार TATA Tiago EV की बुकिंग शुरू, सिर्फ 7000 की EMI पर ले आएं घर

राहुल ने कन्नड़ भाषा का उठाया मुद्दा

राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी और आरएसएस ने अगर कांग्रेस के लोगों और उनकी भाषा पर हमला किया, तो उन्हें कांग्रेस की पूरी ताकत का सामना करना पड़ेगा। राहुल गांधी की ये चेतावनी ऐसे वक्त पर आई, जब जेडीएस नेता कुमार स्वामी ने आरोप लगाया था कि सेंट्रल स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) की परीक्षा सिर्फ हिंदी और अंग्रेजी भाषा में हुई, इसमें अन्य किसी क्षेत्रीय भाषा को शामिल नहीं किया गया।

राहुल गांधी ने कहा कि आज बेरोजगार युवा पूछ रहा है कि वे कन्नड़ भाषा में टेस्ट क्यों नहीं दे सकता। राहुल गांधी ने कहा कि एक भाषा इतिहास है, संस्कृति है, यह कल्पना है और किसी को भी लोगों को उनकी भाषा में बोलने से रोकने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा और आरएसएस ऐसा प्रचार कर रहे हैं कि कन्नड़ एक सहायक भाषा है। इसका सम्मान नहीं करना है। लेकिन हमारे लिए कन्नड़ भाषा का प्रमुख महत्व है। राहुल गांधी ने कहा कि आज देश में 45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी दर है।


Discover more from Newzbulletin

Subscribe to get the latest posts sent to your email.