डेस्क: चुनाव (Elections 2022) से पहले ही विदेश निकल गए राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने एक ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर जोरदार तरीके से हमला बोला है।
इटली से राहुल (Rahul Gandhi) ने लिखा है कि चुनाव (Elections 2022) में नफरत को हराने का अच्छा मौका है। अब इसको लेकर एक बार फिर राजनीतिक पारा गरमाया है। अब इस बयान को लेकर बीजेपी की ओर से भी पलटवार हो सकता है।
सोमवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने #Elections2022 ‘इलेक्शन 2022’ हैशटैग के साथ ट्वीट किया, ‘‘नफ़रत को हराने का सही मौक़ा है।’’
उल्लेखनीय है कि निर्वाचन आयोग ने गत शनिवार को पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के कार्यक्रमों की घोषणा की। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के तहत 10 फरवरी से लेकर सात मार्च तक सात चरणों में मतदान होगा, वहीं उत्तराखंड, पंजाब और गोवा में एक ही चरण में 14 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। मणिपुर में दो चरणों में 27 फरवरी और तीन मार्च को मतदान होगा। इन पांचों राज्यों के विधानसभा चुनाव की मतगणना 10 मार्च को होगी।
कांग्रेस को यूपी में झटका!
गौरतलब है कि आज उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका है। इनकी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव इमरान मसूद ने पार्टी छोड़ने का ऐलान किया है। साथ ही इमरान कांग्रेस को कमजोर पार्टी कहा।
इमरान ने कहा कि यूपी में सिर्फ भाजपा और बीजेपी के बीच लडाई है। उन्होंने कांग्रेस की रणनीति को भी कमजोर बताया। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को थैंक्स कहा। आज समाजवादी पार्टी में शामिल होने से पहले इमरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ बैठक करने वाले हैं।
पढ़ें देश-विदेश की ख़बरें अब हिन्दी में (Hindi News)| Newzbulletin की ताजा खबरों के लिए हमें Google News पर फॉलो करें |