Placeholder canvas

मां हीरा बा को मुखाग्नि देते समय रोए फूट-फूटकर रोए PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi Mother) की मां हीरा बा मोदी (Heeraben) का शुक्रवार को निधन हो गया। वे 100 साल की थीं। हीरा बा ने अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में सुबह 3:30 बजे अंतिम सांस ली। पीएम मोदी अहमदाबाद पहुंच गए हैं।

इससे पहले पीएम मोदी ने ट्वीट कर मां हीरा बा को श्रद्धांजलि दी। पीएम की मां हीरा बा को मंगलवार को अचानक से सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी। इसके अलावा उन्हें कफ की शिकायत भी थी। इसके बाद उन्हें आनन-फानन में अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल के कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया गया था।

यह भी पढ़ें: मारुति की नई सस्ती 7-सीटर कार EECO का इंटीरियर देख लो… दीवाना न बना दे तो कहना

पंचतत्व में विलीन हुईं पीएम मोदी की मां हीराबा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा पंचतत्व में विलीन हो गईं। पीएम मोदी ने अपने भाई के साथ मिलकर उन्हें मुखाग्नि दी।

राहुल गांधी ने जताया दुख

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पीएम मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद मोदी जी की माताजी, श्रीमती हीरा बा के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। इस मुश्किल समय में, मैं उन्हें और उनके परिजनों को अपनी गहरी संवेदनाएं और प्यार व्यक्त करता हूं।

परिवार ने दिया संदेश

पीएम मोदी के परिवार ने मां हीराबा के निधन पर एक संदेश जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि हम इस कठिन समय में उनके लिए की गई प्रार्थनाओं के लिए सभी का धन्यवाद करते हैं। सभी से हमारा विनम्र अनुरोध है कि दिवंगत आत्मा को अपने विचारों में रखें और अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम और प्रतिबद्धताओं को जारी रखें। हीराबा को यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

यह भी पढ़ें: लॉन्च होते ही छा गई 7 Seater Maruti Eeco, स्टाइलिश लुक देख दीवाने हुए लोग

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पीएम मोदी की मां के निधन पर जताया दुख

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया दुख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शोक व्यक्त किया।

खरगे-प्रियंका समेत इन लोगों ने भी जताया दुख

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर शोक व्यक्त किया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी हीराबा के निधन पर दुख जताया।

जेपी नड्डा और पुष्कर सिंह धामी ने शोक जताया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे।पी। नड्डा ने शोक व्यक्त किया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी शोक जताया।

यह भी पढ़ें: स्टाइलिश लुक वाली नई Maruti Eeco लॉन्च, डिजाइन देख बोले लोग- इसके आगे तो Innova भी पानी कम चाय है

मायावती ने दुख जताया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने दुख जताया।

गृह मंत्री अमित शाह ने शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दुख जताया।

योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया।

शिवराज सिंह चौहान ने दुख जताया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुख जताया।

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने दुख जताया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता हीराबेन मोदी के निधन पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने दुख जताया।

राजनाथ सिंह ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता हीराबेन मोदी के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया। उन्होंने लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माताश्री हीरा बा के निधन से मुझे गहरी वेदना हुई है। एक माँ का निधन किसी भी व्यक्ति के जीवन में ऐसी शून्यता लाता है, जिसकी भरपाई असंभव है।