PM Modi 7
PM Modi 7

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने शनिवार को गुजरात के वलसाड में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस पर परोक्ष रूप से हमला बोलते हुए कहा कि उन लोगों से सावधान रहें जो गुजरात को बदनाम करते हैं। ऐसे लोगों के लिए राज्य में स्थान नहीं होना चाहिए। गुजरात और भाजपा का अटूट रिश्ता है।

पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि कांग्रेस के राज में 1 जीबी डेटा की कीमत 300 रुपये थी, अब यह 10 रुपये है। आज एक महीने में डेटा उपयोग का बिल 250-300 रुपये आता है। यदि कांग्रेस सत्ता में रहती तो यह 5,000 रुपये होता।

पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि गुजरात के लोगों ने कभी किसी का दिल नहीं दुखाया और जो भी गुजरात आया उसे गले लगा लिया। मेरी गुजारिश है कि उन लोगों से सावधान रहें जो गुजरात को बदनाम करना चाहते हैं और हमारे खिलाफ बोल रहे हैं। वे गुजरात और गुजरातियों को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। वे विदेशों में भी हमारे राज्य को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जो लोग गुजरात को बदनाम करना चाहते हैं, उन्हें राज्य में जगह नहीं मिलनी चाहिए। हम उन लोगों को कभी स्वीकार नहीं कर सकते जो गुजरात को उल्टी दिशा में ले जाने की कोशिश करते हैं। गुजरात के लोगों ने कभी किसी को चोट पहुंचाने की कोशिश नहीं की। वे जहां भी गए, स्थानीय लोगों से बिल्कुल उसी तरह घुलमिल गए जैसे दूध में चीनी घुल जाती है। अगर कोई बाहर से आता है, तो गुजरात के लोगों ने उसे गले लगा लिया है।

यह भी पढ़ें: T20 World Cup में हार के बाद BCCI का बड़ा एक्शन, चेतन शर्मा समेत पूरी सेलेक्शन कमेटी बर्खास्त

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि लोकतंत्र के पर्व चुनाव में सभी को भागीदारी करनी चाहिए। हमारा लोकतंत्र देश के 130 करोड़ नागरिकों की पूंजी है। यह चुनाव केवल जनमत की बात नहीं है, यह निरंतर विकास की उम्मीद है। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में गुजरात के मछुआरों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 15-16 साल पहले मछुआरों के लिए 10-11 करोड़ का बजट था, लेकिन आज 900 करोड़ का बजट है।

पीएम मोदी ने कहा- चुनाव पर नजर रखने वाले विश्लेषकों का मानना ​​है कि भाजपा इस चुनाव में जीत का नया इतिहास रचने जा रही है। आज भारत में 80 हजार स्टार्टअप हैं, जिनमें से 14 हजार गुजरात के युवाओं ने स्थापित किए हैं। भारत को विकसित बनाने के लिए हमें उसे आत्मनिर्भर बनाना है। भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हमें गुजरात को आत्मनिर्भर बनाना है। जनसभा में उमड़ा लोगों का यह हुजूम भाजपा की प्रचंड जीत का ऐलान है। यह गुजरात के शेर की दहाड़ है। यह चुनाव न तो भाजपा लड़ रही है, ना ही भाजपा का उम्मीदवार, यह चुनाव गुजरात की जनता लड़ रही है।


Discover more from Newzbulletin

Subscribe to get the latest posts sent to your email.