NIA Raid
NIA Raid

NIA Raid: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) का अबतक का सबसे बड़ा रेड देश के कई हिस्सों में जारी है। एनआईए PFI के केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, असम समेत कुल 12 राज्यों में छापेमारी जारी है। उधर, ईडी भी ने पीएफआई के कई ठिकानों पर रेड किया है। जांच एजेंसियों ने इस मामले में पीएफआई से जुड़े 106 लोगों को गिरफ्तार किया है।

देशभर में टेरर फंडिंग (Terror Funding) मामले में PFI के ठिकानों पर हुई कार्रवाई को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बैठक की। इस बैठक में NSA, गृह सचिव, NIA DG सहित अधिकारियों ने भाग लिया।

केरल में PFI ठिकानों पर छापे

एनआईए और ईडी ने तिरुवनंतपुरम में PFI के ठिकानों पर छापेमारी जारी है। केंद्रीय जांच एजेंसियों ने PFI से जुड़े लोगों के ठिकानों पर बड़ी छापेमारी की है। मंजेरी में PFI चेयरमैन ओमा सालेम के ठिकानों पर भी रेड डाली गई है। रेड में 4 पीएफआई को हिरासत में लिया गया है। ओमा सलेम, पीएफआई के केरल राज्य चीफ मोहम्मद बशीर, राष्ट्रीय सचिव वीपी नजरूद्दीन और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य पी कोया को हिरासत में लिया गया है।

12 राज्यों मे NIA की छापेमारी

केंद्रीय जांच एजेंसी NIA और ईडी की तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, असम, बिहार, नई दिल्ली समेत 12 राज्यों में छापेमारी चल रही है। महाराष्ट्र में भी PFI से जुड़े 100 ठिकानों पर NIA की रेड चल रही है। मध्य प्रदेश के इंदौर में भी PFI के दफ्तर पर छापा चल रहा है।

बिहार के पूर्णिया में भी रेड चल रहा है।मध्यप्रदेश के इंदौर और उज्जैन में पीएफआई के एमपी के स्टेट लीडर्स को हिरासत में लिया गया। 4 लीडर्स को मध्यप्रदेश के उज्जैन और इंदौर से एनआईए ने हिरासत में लिया। सूत्रों के मुताबिक, टेरर फंडिंग मामले को लेकर ये छापेमारी की गई है। मध्यप्रदेश के ठिकानों से टेरर फंडिंग जुड़े लेनदेन और साहित्य बरामद हुए हैं।

तेलंगाना में PFI का ऑफिस सील

एनआईए ने तेलंगाना के हैदराबाद और चंद्रयानगुट्टा में PFI के ऑफिस को सील कर दिया गया है। उधर तमिलनाडु में एनआईए और ईडी ने पीएफआई के ऑफिस को सील कर दिया है। उधर, इस छापेमारी के विरोध में PFI के कार्यकर्ता चेन्नै में विरोध कर रहे हैं।

कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन

जांच एजेंसी की इस कार्रवाई के विरोध में कई जगह PFI और SDPI के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कर्नाटक के मंगलुरु में NIA की कार्रवाई के खिलाफ PFI और SDPI के समर्थकों ने प्रदर्शन किया। साथ ही तमिलनाडु के डिंडुगल में NIA की कार्रवाई के विरोध में PFI के 50 से अधिक कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं।

कुछ दिन पहले भी हुई थी कार्रवाई

बता दें कि NIA ने इस महीने की शुरुआत में एक PFI मामले में तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में 40 स्थानों पर छापेमारी की थी, जिसमें चार लोगों को हिरासत में लिया गया था। जांच एजेंसी ने तब तेलंगाना में 38 स्थानों (निजामाबाद में 23, हैदराबाद में चार, जगत्याल में सात, निर्मल में दो, आदिलाबाद और करीमनगर जिलों में एक-एक) और आंध्र प्रदेश में दो स्थानों (कुरनूल और नेल्लोर में एक-एक) पर तलाशी ली थी। उस दौरान, तलाशी अभियान में डिजिटल डिवाइस, दस्तावेज, दो चाकू और 8,31,500 रुपये नकद सहित अन्य आपत्तिजनक सामान जब्त की थी। NIA ने बताया कि सभी आरोपी आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए ट्रेनिंग कैंप आयोजित कर रहे थे।

कहां से कितने PFI से जुड़े लोग पकड़े गए

राज्य                    गिरफ्तारी

केरल                        22
महाराष्ट्र                    20
कर्नाटक                   20
आंध्र प्रदेश                 5
असम                        9
दिल्ली                        3
मध्य प्रदेश                 4
पुडुचेरी                     3
तमिलनाडु               10
उत्तर प्रदेश               8
राजस्थान                  2


Discover more from Newzbulletin

Subscribe to get the latest posts sent to your email.