Akhilesh Yadav Mulayam
Akhilesh Yadav Mulayam

पिता मुलायम सिंह (Mulayam Singh Yadav) की अंत्येष्टि के बाद बुधवार सुबह सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) उनकी अस्थियां लेने पहुंचे। इसके बाद अखिलेश यादव शुद्धिकरण संस्कार के लिए परिवार संग मुलायम सिंह यादव के भाई अभय राम यादव के घर पर पहुंचे। जहां अखिलेश यादव, बेटे अर्जुन यादव, प्रतीक यादव, शिवपाल यादव, धर्मेंद्र यादव व परिवार के अन्य लोगों ने मुंडन करवाया।

जानकारी के मुताबिक मुलायम (Mulayam Singh Yadav) के छोटे भाई अभय राम यादव के घर पर अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav), शिवपाल सिंह, आदित्य यादव, धर्मेंद्र यादव, राजपाल यादव, तेज प्रताप यादव पहुंचे और शुद्धि संस्कार की सभी क्रियाएं पूरी करवाई। इसके बाद अखिलेश यादव उस घर में आ गए जहां लोग अपनी संवेदना व्यक्त करने के लिए पहुंच रहे हैं।

परंपरा के अनुसार सैफई में तेरहवीं संस्कार नहीं होता है लिहाजा अंत्येष्टि के 11वें दिन बाद शुद्धिकरण यज्ञ का आयोजन होगा। इसके लिए लोगों को निमंत्रण भी भेजा जा रहा है। दरअसल, सैफई की परंपरा है कि तेरहवीं संस्कार से गरीब परिवार पर आर्थिक बोझ पड़ता है। लिहाजा आर्थिक रूप से मजबूत परिवार भी इसे नहीं करता ताकि समाज के अन्य लोगों को भी इसे करने के लिए बाध्य न होना पड़ा।

यह भी पढ़ें: Mulayam Singh Yadav: पंचतत्व में विलीन हुए मुलायम सिंह यादव… नम आंखों के साथ अखिलेश ने दी मुखाग्नि

अखिलेश यादव ने पिता की अस्थियां लेने के बाद एक भावुक ट्वीट भी किया और लिखा, “आज पहली बार लगा… बिन सूरज के उगा सवेरा।”

मुलायम सिंह यादव के दूसरे बेटे प्रतीक यादव ने भी मुंडन करवाया। उन्होंने कहा कि नेताजी के जाने के बाद से ही वह कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं है

गौरतलब है कि मुलायम सिंह यादव के अंतिम दर्शन के लिए देश के सभी बड़े राजनेता आए थे। भाजपा, कांग्रेस और दक्षिण के राज्यों के मुख्यमंत्री व प्रमुख नेता अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे थे।


Discover more from Newzbulletin

Subscribe to get the latest posts sent to your email.