aww
aww

Mainpuri Lok Sabha Seat के by-election में SP candidate Dimple Yadav ने Saturday को Jaswantnagar में रोड शो किया। सपा का रोड शो रेल मंडी से शुरू होकर छिमारा रोड पहुंचकर समाप्त हुआ।

इस दौरान जबरदस्त पुष्प वर्षा तथा long live dimple yadav के नारे सुनाई दिए। साथ ही, Long live Shivpal Singh-Akhilesh Yadav के नारे लग रहे थे।

इस दौरान सपा प्रत्याशी व पूर्व सांसद डिंपल यादव ने कहा कि यह उपचुनाव नेताजी की विरासत के लिए सबसे बड़ी जंग है। नेताजी ने ही मैनपुरी की कायापलट की है। जिले में दिखने वाला सारा विकास समाजवादियों की देन है।

भाजपा बताए कि मैनपुरी के विकास के लिए क्या किया है। चुनावों का परिणाम ही देश की राजनीति की दिशा तय करेगा।

उन्होंने कहा कि पहला चुनाव है, जिसमें नेताजी हमारे बीच नहीं हैं। नेताजी द्वारा कराए गए विकास कार्य उनकी हमेशा याद दिलाते रहेंगे। नेताजी को नेताजी मैनपुरी ने ही बनाया। पहली बार सांसद बने तो देश के रक्षा मंत्री बने। रक्षा मंत्री रहते हुए सैनिकों और उनके परिवारों के लिए कई यादगार निर्णय लिए।

नेताजी ने मैनपुरी को देश की राजनीति में पहचान दी। पुराने लोग जानते हैं कि लोकसभा क्षेत्र आज से 40 साल पहले कैसा था। नेताजी के प्रयास से ही मैनपुरी की कायापलट हुई है। socialist government ने हमेशा किसानों की और युवाओं की बात की। युवाओं को रोजगार दिया।

वहीं, जिनको रोजगार नहीं मिला उनको बेरोजगारी भत्ता भी दिया। मैनपुरी का विकास केवल समाजवादी ही कर सकते हैं। भाजपा तो केवल नफरत की राजनीति कर सकती है, जो हमेशा से कर रही है। अंत में उन्होंने विश्वास जताया कि जसवंतनगर की जनता इस उपचुनाव में सपा को ऐतिहासिक जीत दिलाएगी।


Discover more from Newzbulletin

Subscribe to get the latest posts sent to your email.