opp
opp

अलीगढ़ बीजेपी महिला मोर्चा की जयगंज मंडल उपाध्यक्ष रूबी(Ruby) आसिफ खान एक बार फिर से चर्चा में हैं। गणेश उत्सव में भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना के बाद रूबी ने एक ऐसा बयान दिया है कि जो बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है। रूबी(Ruby) आसिफ ने भगवान श्री राम को पैगंबर कहकर बुलाया है, यहीं पर रूबी नहीं रुकी और उन्होंने हिंदू धर्म को सबसे अधिक श्रेष्ठ बता या है। उन्होंने कहा कि सभी लोग हिंदू पैदा होते हैं लेकिन उन्हें मजबूरन मुसलमान बना दिया जाता है।

आपको बता दें कि रूबी खान ने अपने घर में गणेश उत्सव के दौरान प्रतिमा स्थापित किया था, जिसके बाद वह कट्टरपंथियों के निशाने पर आ गई थीं और उन्हें धमकियां भी मिलीं पर उनके खिलाफ फतवा भी जारी हुआ था। इसके बावजूद वे डरी नहीं और गणेश विसर्जन भी किया। उन्होंने दुर्गा पूजा में भी पूरे 9 दिनों तक विधि-विधान से देवी की आराधना की थी।

रूबी(Ruby) खान कहती हैं कि अलीगढ़ में जब श्री राम के नारे लगते हैं तो बहुत सुकून मिलता है. अभी कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा में कुछ मुस्लिमों को श्रीराम के नारे लगाते हुए मन प्रसन्न हो गया। उन्होंने कहा कि मैं बहुत खुश हूं कि देश में भाईचारा बढ़ रहा है। ये सब लोगों को दिख रहा है कि सब लोग एक सनातन धर्म से हैं, सबका मजहब एक है सब आपस में मिलकर रहें।

रूबी(Ruby) कहती हैं कि सब पहले हिन्दू ही थे। बाद में मुसलमान बना दिया जाता है। जब दुनिया में आते हैं तो हिन्दू ही होते हैं। बाद में मुसलमान बना दिया जाता है। हमारे जो श्रीराम हैं, वहीं पैगंबर थे। यह लोगों ने मान लिया है। लोग हिन्दू-मुस्लिम का भेदभाव खत्म करें। हिन्दू और मुसलमान कोई अलग-अलग नहीं है। देश-विदेश में कहीं भी पैदा हुआ बच्चा हिन्दू ही होता बाद में वो मुसलमान बनता है।


Discover more from Newzbulletin

Subscribe to get the latest posts sent to your email.