HP Election PM Modi
HP Election PM Modi

आगामी विधानसभा चुनावी (HP Election 2022) तैयारियों को लेकर हिमाचल प्रदेश में भाजपा पूरी तरह से एक्टिव मोड में आ गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi Himachal Visit) स्वयं 15 दिन के अंदर तीसरी बार हिमाचल दौरे पर आ रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 अक्टूबर को धर्मशाला (PM Modi Himachal Visit) के पुलिस मैदान या चंबी मैदान में से किसी एक जगह में जनसभा को संबोधित करेंगे। रैली के स्थान को लेकर अभी तक अंतिम फैसला नहीं हो पाया है।

भाजपा के संगठनात्मक जिला कांगड़ा के अध्यक्ष चंद्रभूषण नाग ने बताया कि 16 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi Himachal Visit) की चंबी मैदान में रैली की तैयारियां की जा रही हैं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। जिला प्रशासन ने गुरुवार को पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों का बारीकी के साथ जायजा लिया।

यह भी पढ़ें: PM मोदी ने हिमाचल को दी Vande Bharat Express की सौगात, अब 3 घंटे में पहुंचे दिल्ली से चंडीगढ़

वहीं, एसपीजी के एआईजी ने भी जिला प्रशासन के साथ बैठक कर आगामी तैयारियों पर चर्चा की। जिला व पुलिस प्रशासन को इस बारे सूचित कर दिया गया है कि 16 अक्टूबर को पीएम नरेंद्र मोदी कांगड़ा दौरे आएंगे।

हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा को विधानसभा (HP Election 2022) में प्रवेश की चाबी माना जाता है। 15 विधानसभा क्षेत्रों वाले जिला कांगड़ा पर भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी सहित सभी बड़े राजनीतिक दलों का फोकस है। कांगड़ा जिले के इसी महत्व को समझते हुए प्रधानमंत्री मोदी स्वयं एक बड़ी जनसभा को संबोधित करने की तैयारी में हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धर्मशाला में एक बड़ा रोड शो कर चुके हैं।


Discover more from Newzbulletin

Subscribe to get the latest posts sent to your email.