phhhh
phhhh

बाएं हाथ के ओपनरईशान किशन ने बांग्लादेश के खिलाफ इतिहास रच दिया। आखिरी वनडे में दोहरा शतक जड़ा। यह कमाल करने वाले वह दुनिया के सातवें तो भारत के चौथे बल्लेबाज बने हैं। एक बार सेट होने के बाद ईशान खतरनाक होते चले गए।

किशन ने अपनी पारी के दौरान कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। वह वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। इस मामले में उन्होंने वेस्टइंडीज के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

क्रिस गेल की बात करें तो उन्होंने 2015 विश्व कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ 215 रन की पारी खेली थी। गेल ने ऑस्ट्रेलिया के कैनबरा में 138 गेंद पर दोहरा शतक लगाया था। किशन ने भारत के लिए वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और रोहित शर्मा ने दोहरा शतक लगाया था। ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो वह दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के नौवें बल्लेबाज हैं।

ईशान ने मैदान के हर कोने में शॉट्स लगाए। ऐसा कोई बांग्लादेशी बल्लेबाज नहीं बचा, जिसकी धुनाई नहीं हुई। 50 गेंद में अर्धशतक, 85 गेंद में शतक, 103 गेंद में 150 का आंकड़ा पूरा करने के बाद इस सलामी बल्लेबाज ने 126 गेंदों में डबल सेंचुरी पूरी की।

23 चौके और 9 छक्के
इस ऐतिहासिक दोहरे शतक में ईशान किशन ने सिर्फ चौके-छक्के से ही 150 से ज्यादा रन जुटाए। अपनी इस पारी के दौरान ईशान किशन एक के बाद एक कई रिकॉर्ड्स तोड़ते गए।

अब वह बांग्लादेश के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन चुके हैं, इससे पहले यह रिकॉर्ड विस्फोटक वीरेंद्र सहवाग के नाम था, जिन्होंने 2011 वर्ल्ड कप में मीरपुर के मैदान पर 175 रन बनाए थे।

4 साल बाद आई डबल सेंचुरी
ईशान किशन से पहले रोहित शर्मा सबसे ज्यादा तीन बार वनडे इंटरनेशनल में दोहरा शतक बना चुके हैं। रोहित के अलावा सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, क्रिस गेल, मार्टिन गप्टिल और फखर जमान के नाम भी वनडे क्रिकेट में डबल सेंचुरी हैं।

सबसे पहले क्रिकेट के भगवान कहलाए जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2010 में यह चमत्कार किया था। वीरेंद्र सहवाग दूसरे, रोहित शर्मा तीसरे नंबर पर आते हैं। एकदिवसीय क्रिकेट में आखिरी डबल सेंचुरी 2018 में आई थी, जब पाकिस्तान के फखर जमां ने जिम्बाब्वे के खिलाफ नाबाद 210 रन बनाए थे।


Discover more from Newzbulletin

Subscribe to get the latest posts sent to your email.