Congress President Election Result live
Congress President Election Result live

देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस को आज उसका नया अध्यक्ष (Congress President Election Result) मिल गया है। सुबह 10 बजे से कांग्रेस के राष्ट्रीय दफ्तर में वोटों की गिनती जारी है। मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) और शशि थरूर (Shashi Tharoor) के बीच हुए कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए 17 अक्टूबर को मतदान हुआ था। 9,915 में से 9,500 से ज्यादा डेलिगेट्स ने वोट किया था।

24 साल बाद पहली बार ऐसा होगा जब पार्टी को गांधी परिवार से बाहर का अध्यक्ष मिलेगा। इससे पहले सीताराम केसरी गैर गांधी अध्यक्ष रहे थे। कांग्रेस के 137 साल के इतिहास में अध्यक्ष पद के लिए 6वीं बार चुनाव (Congress President Election Result) हुए।

मल्लिकार्जुन खड़गे नए कांग्रेस अध्यक्ष चुने गए

मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के नए अध्यक्ष बन गए हैं। खड़गे को 7897 वोट मिले। वहीं, शशि थरूर को 1072 वोट मिले। जबकि 416 वोट रद्द हो गए। कुल 9385 नेताओं ने 17 अक्टूबर को वोट डाला था।

थरूर गुट ने लगाए धांधली के आरोप

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए वोटों की गिनती के बीच शशि थरूर के पोलिंग एजेंट सलमान सोज ने चुनाव के दौरान हुई गड़बड़ी की लिखित शिकायत मधुसूदन मिस्त्री से की है। सलमान सोज ने तीन राज्यों पंजाब, यूपी, तेलंगाना में चुनाव में धांधली के आरोप लगाए हैं।

यह भी पढ़ें: Kantara संडे को बनी देश की सबसे कमाऊ फिल्म, PS-1 को पीछे छोड़ कमाए इतने करोड़

लेटर मीडिया में लीक होना दुर्भाग्यपूर्ण- शशि थरूर

चुनाव प्रक्रिया (Congress President Election Result) पर सवाल उठाने वाला लेटर के लीक होने को शशि थरूर ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सीईए को लिखा एक आंतरिक पत्र मीडिया में लीक कर दिया गया। मुझे उम्मीद है कि सलमान सोज के स्पष्टीकरण से अनावश्यक विवाद खत्म हो जाएगा। यह चुनाव कांग्रेस को मजबूत करने के लिए है न कि बांटने के लिए। चलो आगे बढ़ते हैं।

कब कब हुए चुनाव

  • 1977 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को करारी हार मिली थी, जिसके बाद देव कांत बरूआ ने अध्यक्ष पद से इस्तीफे दे दिया था। इसके बाद के ब्रह्मानंद रेड्डी ने पार्टी अध्यक्ष के चुनाव में सिद्धार्थ शंकर रे और करण सिंह को हराया।
  • 20 साल बाद 1997 में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ। इस चुनाव में सीताराम केसरी ने शरद पवार और राजेश पायलट के साथ त्रिकोणीय मुकाबले में जीत हासिल की। महाराष्ट्र और यूपी के कुछ हिस्सों को छोड़कर सभी राज्य कांग्रेस इकाइयों ने केसरी का समर्थन किया था। उन्हें 6,224 वोट मिले जबकि पवार को 882 और पायलट को महज 354 वोट मिले थे।
  • 2000 में जब चुनाव हुआ तब पहला मौका था किसी ने गांधी परिवार के किसी सदस्य को चुनौती दी थी। इस चुनाव में सोनिया गांधी के खिलाफ जितेंद्र प्रसाद ने दावा ठोका था। इस चुनाव में प्रसाद को करारी हार मिली थी। सोनिया को 7,400 से ज्यादा वोट मिले थे, जबकि प्रसाद के खाते में 94 वोट पड़े थे।
  • सोनिया गांधी कांग्रेस अध्यक्ष पद पर सबसे लंबे समय तक काबिज रहने वाली एकमात्र नेता हैं। वह 1998 से इस पद पर हैं। हालांकि 2017 और 2019 में राहुल गांधी ने इस पद को संभाला था।
  • आजादी के बाद से 40 साल नेहरू-गांधी परिवार के सदस्य ही पार्टी के शीर्ष पर रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभालने वाले परिवार के पांच सदस्यों में जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी शामिल हैं।

आजादी के बाद 1950 में पहली बार हुआ था चुनाव

1939 में जब अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ था, तब महात्मा गांधी के उम्मीदवार पी सीतारमैया नेताजी सुभाष चंद्र बोस से हार गए थे। फिर आजादी के बाद पहली बार 1950 में पार्टी अध्यक्ष के पद के लिए चुनाव हुआ। तब पुरुषोत्तम दास टंडन और आचार्य कृपलानी का आमना-सामना हुआ। इस चुनाव में सरदार वल्लभभाई पटेल के खास माने जाने वाले टंडन ने तत्कालीन पीएम जवाहरलाल नेहरू की पसंद को पछाड़ दिया था।


Discover more from Newzbulletin

Subscribe to get the latest posts sent to your email.