Placeholder canvas

इन इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती रैलियों की जगह और तिथियों में हुआ बदलाव

इंडियन आर्मी में अग्निवीरों की भर्ती के लिए होने वाली कुछ रैलियों के शेड्यूल में बदलाव हुआ है। पहला बदलाव राजस्थान के बीकानेर में होने वाली एआरओ झुंझनू की रैली में हुआ है। पहले एआरओ झुंझनू की यह थल सेना अग्निवीर भर्ती रैली 13 अगस्त से 06 सितंबर 2022 के बीच होनी थी। लेकिन नए शेड्यूल के मुताबिक अब यह भर्ती रैली बीकानेर में 4 सितंबर से 26 सितंबर 2022 के बीच होगी। इस भर्ती रैली में चूरू, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ झुंझुनू, बीकानेर जिले के युवा शामिल होंगे।

इसके अलावा एआरओ जोरहाट (असम) की भर्ती रैलियों की जगह में बदलाव किया गया है। हेडक्वार्टर रिक्रूटमेंट जोन नॉर्थ ईस्ट स्टेट के तहत एआरओ जोरहाट अपर असम के 9 जिलों में 7 सितंबर से 15 सितंबर 2022 तक भर्ती रैली आयोजित करेगा। पहले यह रैली जोरहाट स्टेडियम में आयोजित होनी थी लेकिन अब यह जोरहाट स्टेडियम की बजाय मरिआनी, असम ( MARIANI, ASSAM) में आयोजित होगी।

यहां देखें विभिन्न राज्यों में रैलियों का शेड्यूल

यूपी व उत्तराखंड में कहां और कब होंगी भर्ती रैली
1. कोटद्वार में 19 से 31 अगस्त, 2022 अग्निवीर भर्ती रैली होगी।।
ये जिले होंगे कवर – चमौली, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, टेहरी गढ़वाल, उत्तरकाशी

2. रानीखेत में 20 से 31 अगस्त के बीच अग्निवीर भर्ती रैली होगी।।
ये जिले होंगे कवर – अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल, उधम सिंह नगर

3. फतेहगढ़ में 19 अगस्त से 15 सितंबर अग्निवीर भर्ती रैली होगी।।
ये जिले होंगे कवर – बरेली, बदायूं, संभल, पीलीभीत, शहाजहांपुर, लखीमपुर खीरी, फर्रूखाबाद, बलरामपुर, हरदोई, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती

4. पिथौड़ागढ, चंपावत में 5 से 12 सितंबर अग्निवीर भर्ती रैली होगी।।
ये जिले होंगे कवर – पिथौड़ागढ, चंपावत

5. मुजफ्फरनगर में 20 सितंबर से 10 अक्टूबर के बीच अग्निवीर भर्ती रैली होगी।।
ये जिले होंगे कवर – अल्मोड़ा, बुलंदशहर, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, रामपुर, हापुड़, बागपत, बिजनौर, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली

6. आगरा में 20 सितंबर से 10 अक्टूबर 2022 के बीच अग्निवीर भर्ती रैली होगी।।
ये जिले होंगे कवर – आगरा, मथुरा, अलीगढ़, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, जालौन, झांसी, ललितपुर, हाथरस, कासगंज

7. कानपुर में 20 अक्टूबर से 10 नवंबर के बीच अग्निवीर भर्ती रैली होगी।।
ये जिले होंगे कवर – ओरैया, बाबंकी, कन्नौज, गोंडा, बांदा, हमीरपुर, फतेहपुर, कानपुर नगर, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर देहात, महौबा, चित्रकूट

8. फैजाबाद में 16 नवंबर से 6 दिसंबर के बीच अग्निवीर भर्ती रैली होगी।
ये जिले होंगे कवर – अमेठी, अंबेडकर नगर, प्रयागराज, बस्ती, अयोध्या, कुशीनगर, कौशांबी, महाराजगंज, प्रतापगढ़, रायबरेली, सुल्तानपुर, संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर

9. वाराणसी में 16 नवंबर से 6 दिसंबर 2022 के बीच अग्निवीर भर्ती रैली होगी।
ये जिले होंगे कवर – जौनपुर, सोनभद्र, वाराणसी, गाजीपुर, सत रवि दास नगर, मिर्जापुर, चंदोली, आजमगढ़, गोरखपुर, मऊ, देवरिया, बलिया

10. लखनऊ में 30 नवंबर से 10 दिसंबर के बीच भर्ती रैली कराई जाएगी। इसमें भागीदार होंगे – यूपी उत्तराखंड के सभी जिले – अग्निवीर (महिला एमपी)।