Placeholder canvas

Breaking News: दिल्ली के जामिया नगर के रेस्टोरेंट में सिलेंडर ब्लास्ट, 13 लोग गंभीर से लोग घायल

दिल्ली के जामिया नगर इलाके में एक रेस्टोरेंट में सिलेंडर में आग लगने के बाद धमाका हो गया, जिसमें 13 लोग घायल हो गए. घायलों को होली फैमिली अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

इससे पहले राजधानी दिल्ली के रंजीत नगर इलाके में एक एलपीजी सिलेंडर में आग लगने से दो किशोर झुलस गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

पुलिस ने कहा कि उन्हें रविवार रात नौ बजकर चार मिनट पर गली नंबर 211 पर विस्फोट की सूचना मिली थी। परिवार के सदस्यों ने सिलेंडर से गैस लीक होने की गंध महसूस होने के बाद उसका रेगुलेटर हटा दिया था। हालांकि, बाद में जब उन्होंने माचिस जलाई तो उसमें आग लग गई। 

पुलिस ने बताया कि इस घटना में 16 वर्षीय अंशुमान और 18 वर्षीय रितेश क्रमश: 30 फीसदी और 45 फीसदी झुलस गए।

दोनों किशोरों को सरदार वल्लभ भाई पटेल अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रेफर कर दिया गया।

बगल में रहने वाले आदिफ रिजवी (26) ने बताया कि रात करीब नौ बजे सिलेंडर फट गया था।

मैं अपने कमरे में पढ़ रहा था। मैंने सोचा कि यह भूकंप था और तुरंत कमरे से बाहर निकल गया। हमने देखा कि मेरे कमरे के बगल में घर से धुआं निकल रहा है। बाद में, हमें विस्फोट के बारे में पता चला।

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे रिजवी ने कहा कि मैंने पुलिस को फोन किया और उन्हें घटना की जानकारी दी। मेरा मकान मालिक ग्राउंड फ्लोर पर रहता है और विस्फोट के कारण उसके घर का गेट क्षतिग्रस्त हो गया।