tvvv
tvvv

Himachal Pradesh  में शुरुआती रुझानों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर के बाद कांग्रेस ने बड़ी बढ़त बना रखी है। रुझानों में भाजपा को 25 और कांग्रेस को 40 सीटें मिल रही हैं। अन्य को 3 सीट मिल सकती हैं। अब तक आए नतीजों में भाजपा को 13 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, कांग्रेस ने अब तक 17 सीटों पर कब्जा जमा लिया है। जबकि तीन सीटों पर निर्दलीयों ने कब्जा किया है।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सैजल चुनाव हारे
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल चुनाव हार गए हैं। कसौली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल को 6768 मतों से हराया।

कांग्रेस के राजेंद्र राणा 399 मतों से जीते
सुजानपुर सीट से कांग्रेस के राजेंद्र राणा 399 मतों से जीत गए हैं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी कैप्टन रणजीत सिंह राणा को हराया। कांग्रेस के राजेंद्र राणा ने 2017 में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को 1919 मतों से पराजित किया था।
रामपुर से कांग्रेस प्रत्याशी नंदलाल 567 वोटों से जीत गए हैं।

Himachal Pradesh  में कांग्रेस-भाजपा में सीधे मुकाबले के चलते पिछड़ी आप : हरजोत बैंस

पंजाब कैबिनेट मंत्री और हिमाचल प्रदेश चुनाव प्रभारी हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि राज्य में कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला होने से आम आदमी पार्टी पीछे रह गई, लेकिन आप अपना संघर्ष जारी रखेगी।

उन्होंने कहा कि पंजाब में रेत और बजरी के बढ़ते दाम को नियंत्रित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने इसके लिए जनता से सहयोग की मांग की है। बैंस ने दावा किया कि जब से आप सत्ता में आई है, पंजाब में अवैध खनन पूरी तरह से बंद हो गया है।

हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला चंडीगढ़ पहुंच गए हैं। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि जीते हुए सभी कांग्रेस विधायकों को चंडीगढ़ बुलाया गया है।

अपर और लोअर हिमाचल के सभी विधायकों के लिए चंडीगढ़ सेंटर प्वाइंट है। यहां सभी विधायक आसानी से पहुंच सकते हैं। मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा इसे लेकर शाम तक हाईकमान फैसला लेगा।

द्रंग विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी पूर्ण चंद ठाकुर 618 मतों से विजयी। हालांकि अभी आधिकारिक घोषणा होना बाकि है। ठाकुर लगातार कांग्रेस प्रत्याशी कौल सिंह ठाकुर से बढ़त बनाए हुए थे।

इंदौरा विधानसभा सीट से कांग्रेस के मलेंद्र राजन जीते
इंदौरा विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मलेंद्र राजन ने 2149 वोटों से जीत दर्ज की है। मलेंद्र को 30442 वोट मिले हैं, जबकि दूसरे स्थान पर भाजपा की रीता धीमान रहीं। उन्हें 28293 वोट मिले हैं।

Himachal Pradesh  में 33 सीटों पर नतीजे घोषित
हिमाचल प्रदेश में 33 सीटों पर अब तक नतीजे घोषित हो चुके हैं। कांग्रेस ने 17 सीटों पर और भाजपा ने भी 13 सीटों पर कब्जा जमाया है। वहीं तीन सीट पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है।


Discover more from Newzbulletin

Subscribe to get the latest posts sent to your email.