Placeholder canvas

आ गई AC Cooling वाली Bedsheet, बेड पर बिछते ही चिपचपाती गर्मी से देगी राहत

गर्मियों के मौसम में AC की कीमत आसमान छूने लगती है। ऐसे में कई बार आपको AC खरीदने का प्लान आगे करना पड़ता है। लेकिन अब आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि बाजार में बहुत सारी चीजें उपलब्ध हैं। इनसे आप आसानी से शरीर को ठंडा कर सकते हैं। साथ ही ये आसानी से बाजार में उपलब्ध भी हैं। यानी आप चाहें तो इसे ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों ही तरीके से खरीद सकते हैं-

Sense – BodyIQ Orthopedic Memory Foam Mattress With Cooling Tech को आप आसानी से ऑनलाइन खरीद सकते हैं। इस बेडशीट की खासियत है कि ये कमर में दर्द या जोड़े अकड़ने की समस्या से निजात पाने में मदद करती है। यही वजह है कि इसकी कूलिंग से ज्यादा वैसे डिमांड रहती है। इस बेडशीट की MRP 17,999 रुपए है और आप इसे डिस्काउंट के बाद 13,999 में खरीद सकते हैं।

यानी ऑनलाइन खरीदने पर आपको 22% डिस्काउंट मिल रहा है और खरीदने पर आप 4 हजार रुपए बचा सकते हैं। कंपनी दावा करती है कि इसे बनाने के लिए NASA Approved Technology का इस्तेमाल किया गया है। इसे बनाने के लिए Memory Foam का इस्तेमाल किया गया है। यानी कूलिंग करने के साथ ये काफी आरामदायक भी है। एक बार बेड पर बिछाने के बाद आपको कोई परेशानी नहीं होने वाली है।

कंपनी का दावा है कि एक बार बेड पर फिट होने के बाद ये बॉडी वेट के अनुसार सेट हो जाती है। साथ ही रीढ़ की हड्डी को ठीक करने में भी काफी मदद करती है। PCM की मदद से ये शरीर को ठंडा करने में भी काफी मदद करती है। कंफर्ट के लिए कंपनी ने Best Foam Technology का इस्तेमाल किया है। साथ ही आपको कितनी भी गर्मी लग रही हो, इस पर लेटते ही आपको ठंडक महसूस होने लगती है। यानी बस एक बार बेड पर बिछते ही कूलिंग होने शुरू हो जाती है।