डेस्क: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा है कि भाजपा राज में बुलडोजर जनता को रौंद रहा है। महंगाई की मार रोजाना बढ़ रही है। किसान आत्महत्या कर रहे हैं, लेकिन सरकार इस सबसे बेफिक्र है।
शुक्रवार को अखिलेश ने बयान जारी कर कहा कि लोगों को अब पुराने दिन याद आ रहे हैं। पेट्रोल और डीजल की रोजाना बढ़ रही कीमतों से लोग परेशान थे ही कि शनिवार से टोल टैक्स भी बढ़ा दिया गया। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर मुफ्त सफर खत्म हो गया है। सीएनजी, पीएनजी के दाम आठ साल में दोगुने से अधिक बढ़ा दिए गए हैं। इतना ही नहीं, रसोई गैस के दामों में हो रही बेतहाशा वृद्धि से घर की अर्थव्यवस्था बिगड़ रही है।
कॉमर्शियल एलपीजी सिलिंडर एक बार में 250 रुपये महंगा कर दिया। महंगाई कम करने के दावों का हश्र यह है कि हर रोज इसमें बढ़ोतरी हो रही है। सरकार किसानों के कल्याण के झूठे दावे कर रही है। एटा में कर्ज के बोझ से एक और किसान की खुदकुशी सरकार के झूठ की पोल खोलती है। डबल इंजन सरकार शायद इसी तरह प्रदेश में दस खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का सपना देख रही है।
भाजपा राज में ऐसे ‘अच्छे दिन‘ आ रहे हैं कि लोग पुराने दिनों की वापसी के लिए तड़पने लगे हैं। पेट्रोल-डीजल की रोज बढ़ रही कीमतों से लोग परेशान हो रहे थे कि आज से टोल-टैक्स भी महंगा हो गया है। राजमार्गों पर सफर में 10 से 15 फीसदी तक वृद्धि होने जा रही है। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर मुफ्त सफर खत्म हो गया है। सीएनजी-पीएनजी गैस के दाम आठ साल में सबसे ज्यादा दोगुने से अधिक बढ़ा दिए गए हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने अपनी नीति और नीयत से जाहिर कर दिया है कि उसे जनसरोकारों से नहीं, सिर्फ अपनी तिजोरी भरने से मतलब है। डबल इंजन सरकार शायद इसी तरह प्रदेश में एक ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने का सपना देख रही है। सत्ता के जोर से कब तक भाजपा सरकार अपने गुनाहों पर पर्दा डालती रहेगी।
अखिलेश ने कहा कि सपा महंगाई व कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को सड़क से लेकर सदन तक घेरती रहेगी। भाजपा राज में ऐसे ‘अच्छे दिन’ आ रहे हैं कि लोग पुराने दिनों की वापसी की बात करने लगे हैं। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने के साथ ही आज से टोल-टैक्स भी महंगा हो गया। राजमार्गों पर सफर 10 से 15 प्रतिशत तक महंगा हो गया है। सीएनजी-पीएनजी गैस के दाम आठ साल में सबसे ज्यादा दोगुने से अधिक बढ़ा दिए गए हैं।
पढ़ें देश-विदेश की ख़बरें अब हिन्दी में (Hindi News)| Newzbulletin की ताजा खबरों के लिए हमें Google News पर फॉलो करें |