Placeholder canvas

ब्रिटिश ब्लॉगर ने ढूंढा दुनिया का सबसे खराब टॉयलेट, 91 देशों की यात्रा की, 1.3 करोड़ रुपए किए खर्च, तब जाकर इस जगह मिला

आमौतर पर लोग अच्छी और जरूरतों की चीजों को ढूंढने के लिए समय पर और पैसे खर्च करते हैं। लेकिन, एक शख्स ऐसा है जिसने 91 देशों की यात्रा करके दुनिया का सबसे खराब शौचालय ढूंढा है। हैरानी की बात ये है कि शौचालय को ढूंढने के लिए शख्स ने 1.3 करोड़ रुपए भी खर्च कर दिए। इस बात हो सकता है आपको यकीन ना हो रहा हो, या फिर हैरानी हो रही होगी, लेकिन यह सच है। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

सबसे खराब शौचालय को ढूंढने वाला का नाम ग्राहम है, जो एक ब्रिटिश ब्लॉगर हैं। उन्होंने कहा कि सबसे खराब शौचालय ढूंढने के लिए उन्होंने 90 से अधिक देशों यानी 1.2 लाख किलोमीटर की यात्र की। इसके लिए उन्होंने पानी की तरह पैसे बहाते हुए 150,000 पाउंड यानी 1.3 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। इतना कुछ करने के बाद उन्हें तजाकिस्तान में दुनिया का सबसे खराब टॉयलेट मिला। उन्होंने कहा कि ये टॉयलेट इतना खराब है, जिसे देखकर तो लोगों को उल्टी तक हो जाए।

ग्राहम ने बताया कि जो लोग इस शौचालय का इस्तेमाल करते हैं, उन्हें सुखाए मल के ऊपर से गुजरना पड़ता है। उन्होंने बताया कि सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि इसकी कपड़े की दीवारों का इस्तेमाल टॉयलेट पेपर के रूप में किया जाता है।

‘टॉयलेट्स ऑफ द वाइल्ड फ्रंटियर’ नामक अपनी किताब में ग्राहम ने बताया कि उन्होंने छह महाद्वीपों में सैकड़ों सार्वजनिक शौचालयों का दौरा किया। किताब में उन्होंने 36 शौचालयों को शामिल भी किया है।

लिस्ट में चीन और बांग्लादेश का भी एक-एक सार्वजनिक शौचालय है। अब उनकी इस खोच की हर तरफ चर्चा हो रही है। कई लोग तो सच्चाई जानकर हैरान भी हैं और कईयों को इस पर यकीन तक करना मुश्किल हो रहा है