Placeholder canvas

Palmistry: धनवान लोगों के हाथ में होते हैं ये निशान, बिना मेहनत किए मिलती है लग्जरी लाइफ

हस्तरेखा शास्त्र (Palmistry) मनुष्य के हाथ में उसका भविष्य छुपा हुआ होता है। आपको बता दें कि हाथ में कई प्रकार की रेखाएं होती हैं। ऐसे ही हाथ में विभिन्न पर्वत होते हैं। जिसमें से शुक्र पर्वत (Venus Mount) बहुत महत्वपूर्ण होता है।

शुक्र पर्वत (Venus Mount) से हम भौतिक सुख, धन, लग्जीरियस और किसी के राज सुख का पता लगा सकते हैं। साथ ही शुक्र पर्वत से ही वैवाहिक जीवन के बारे में पता लगाया जा सकता है। आइए जानते हैं शुक्र पर्वत हो ऐसे निशान (Palmistry) तो व्यक्ति को जीवन में क्या मिलता है…

ऐसा हो अगर शुक्र पर्वत

हस्तरेखा शास्त्र (Palmistry) अगर शुक्र पर्वत (Venus Mount) अच्‍छा उभार लिए और गुलाबी रंग का होता है तो यह बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे लोगों का व्यक्तित्व अच्छा होता है। साथ ही ये लोग समाज में अपनी अलग पहचान बनाते हैं। इन लोगों की फ्रेंड सर्किल अच्छी होती है। साथ ही ये लोग लग्जीरियस लाइफ जीते हैं। इनको सारे भौतिक सुख प्राप्त होते हैं।

शुक्र पर्वत उठा हुआ हो

अगर किसी व्यक्ति के हाथ में शुक्र पर्वत उठा हुआ तो ऐसा व्यक्ति कामी हो सकता है। साथ ही ऐसे लोग जरूरत से ज्‍यादा शारीरिक सुख के बारे में सोचते हैं। लव लाइफ में भी इनके कई ब्रेकअप होते हैं। बहुत ही कम ऐसा होता कि ऐसे लोग किसी एक के प्रति ईमानदार होकर रह सकें। हालांकि ये लोग नाम और शौहरत खूब कमाते हैं। वहीं अगर शुक्र पर्वत दबा हुआ हो तो ऐसे लोगों शारीरिक सुख से वंचित रह जाते हैं।

शुक्र पर्वत पर हो त्रिभुज का निशान

हस्तरेखा शास्त्र अनुसार यदि किसी व्यक्ति के हथेली में त्रिभुज का निशान शुक्र पर्वत पर दिखाई दे तो यह व्यक्ति जीवन में सभी भौतिक सुखों को प्राप्त करता है। साथ ही इन लोगों को विपरीत लिंग के लोगों का दिल जीतना आता है। ये लोग स्वादिष्ट भोजन और अच्चे वस्त्र पहनने के शौकीन होते हैं।

धनवान होते हैं

हाथ के शुक्र पर्वत पर त्रिशूल का चिह्न बहुत शुभ माना जाता है। ऐसे लोग किस्मत के धनी होते हैं। साथ ही ये लोग प्यार के मामले में भी लकी होते हैं। ये जिससे मोहब्बत करते हैं उसे पाकर ही रहते हैं। ये लोग धनवान भी होते हैं और इनके पास पैसे की कमी नहीं रहती।