Devi Lakshmi
Devi Lakshmi

Money Tips: हिंदू कैलेंडर के अनुसार, आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा (Sharad Purnima 2022) कहते हैं। इस साल शरद पूर्णिमा 09 अक्टूबर 2022, रविवार को मनाया गया।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन (Sharad Purnima 2022) चंद्रमा अपनी पूरी 16 कलाओं से परिपूर्ण होता है। एक अन्य पौराणिक कथा के अनुसार, समुद्र मंथन जब किया जा रहा था तब शरद पूर्णिमा के दिन ही मां लक्ष्मी प्रकट हुई थीं। इस वजह से शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रदेव के साथ मां लक्ष्मी की पूजा शुभ मानी जाती है। मान्यता है कि इस दिन मां लक्ष्मी धरती पर विचरण करती हैं और अपने भक्तों पर कृपा (Money Tips) बरसाती हैं।

शरद पूर्णिमा 2022 शुभ मुहूर्त

शरद पूर्णिमा 09 अक्टूबर को सुबह 03 बजकर 41 मिनट से प्रारंभ होगी, जो कि 10 अक्टूबर को सुबह 02 बजकर 25 मिनट तक रहेगी।

यह भी पढ़ें: दुनिया का सबसे अनोखा मंदिर, प्रसाद में मिलते हैं सोने के गहने… देवी लक्ष्मी करती हैं धनवर्षा

करें ये उपाय (Money Tips)

1. मान्यता है कि शरद पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी को उनकी प्रिय वस्तुएं अर्पित करनी चाहिए। इन वस्तुओं में मखाना, सिंघाड़ा, कमल का फूल, पान के पत्ते, सुपारी, इलायची और सफेद कौड़ी शामिल करना चाहिए। मान्यता है कि शरद पूर्णिमा की रात को सफेद कौड़ियों से खेलने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

2. मां लक्ष्मी को पान अतिप्रिय है। इसलिए उनकी पूजा में पान जरूर शामिल करना चाहिए। शरद पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी को अर्पित किया गया पान प्रसाद के रूप में सभी लोगों में बांटना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में बरकत के साथ सुख-समृद्धि आती है।

3. मान्यता है कि शरद पूर्णिमा की रात अमृत वर्षा होती है। इसलिए कुछ घंटों के लिए चांद की रोशनी में केसर की खीर रखनी चाहिए। रात में उसे उठाकर मां लक्ष्मी को अर्पित करना चाहिए। बाद में इसे प्रसाद के रूप में ग्रहण करना चाहिए।

शरद पूर्णिमा की अपनों को इन चुनिंदा मैसेज और SMS से भेजें शुभकामना

4. शरद पूर्णिमा पर अष्ट लक्ष्मी का पूजन बेहद शुभ फलकारी होता है। इस दिन एक सुपारी को कलावे से लपेटकर उसे अष्ट लक्ष्मी को अर्पित करना चाहिए। इसके बाद इसे धन के स्थान या तिजोरी में रख देना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी का घर में हमेशा वास बना रहता है।


Discover more from Newzbulletin

Subscribe to get the latest posts sent to your email.