Kartik Maas 1
Kartik Maas 1

कार्तिक माह (Kartik Month) चातुर्मास का अंतिम मास होता है। इसी माह (Kartik Maas 2022) से देव तत्व मजबूत होता है। इस महीने में धन और धर्म दोनों से सम्बंधित प्रयोग किए जाते हैं।

कार्तिक माह (Kartik Maas 2022) में ही तुलसी का रोपण और विवाह सर्वोत्तम होता है। इस महीने (Kartik Month) में दीपदान और दान करने से अक्षय शुभ फल की प्राप्ति होती है। इस बार कार्तिक का महीना 10 अक्टूबर से 08 नवंबर 2022 तक रहेगा। कार्तिक नियम में रहन-सहन और पूजा पाठ के लिए कुछ नियम बताए गए हैं।

कार्तिक महीने में खान-पान नियम

कार्तिक माह में मेवे खाने की सलाह दी जाती है। जिन चीज़ों का स्वभाव गर्म हो और लम्बे समय तक उर्जा बनाये रक्खें, ऐसी चीज़ों को खाना चाहिए। इस महीने में दाल (दलहन) खाने की मनाही की गयी है। सूर्य की किरणों का स्नान भी इस महीने से उत्तम माना जाता है। इस महीने में दोपहर में सोने की भी मनाही की गयी है।

कार्तिक मास का धन संचय के नियम

श्री हरि का अत्यंत प्रिय माह कार्तिक मास ही है। माँ लक्ष्मी के पूजन के लिए भी कार्तिक माह बताया गया है। इसी महीने भगवान् विष्णु योग निद्रा से जागते हैं और सृष्टि में आनंद और कृपा की वर्षा होती है। इस महीने में माँ लक्ष्मी धरती पर भ्रमण करती हैं और भक्तों को अपार धन देती हैं। माँ लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए ही इस महीने धन त्रयोदशी, दीपावली और गोपाष्टमी मनाई जाती है। कार्तिक माह में विशेष पूजा और प्रयोग करके अपार धन संचय किया जा सकता है। साथ ही भक्त कर्ज तथा घाटे से मुक्त हो सकते हैं। इसके लिए कार्तिक माह में धन की देवी लक्ष्मी की पूजा करना जरूरी है।

यह भी पढ़ें: Kartik Maas 2022: कार्तिक मास में रखें इन बातों का ध्यान, शास्त्रों के अनुसार खास हैं ये नियम

कार्तिक माह में माँ लक्ष्मी के नियम

वैसे तो कार्तिक मास में माँ लक्ष्मी की कृपा के लिए दीपावली जैसा बड़ा पर्व मनाया जाता है। फिर भी कार्तिक मास में हर दिन माँ लक्ष्मी की कृपा पाने के उपाय किये जाने चाहिए। कार्तिक मास में रोज रात्रि को भगवान् विष्णु और लक्ष्मी जी की संयुक्त पूजा करें। गुलाबी या चमकदार वस्त्र धारण करके उपासना करें। अगर धन चाहिए तो कमलगट्टे की माला से,अगर कर्ज उतारना है तो स्फटिक से और अगर व्यवसाय में धन कमाना है तो शंख की माला से मंत्र की कम से कम 3 माला जाप करें।

कार्तिक मास में सुखद पारिवारिक जीवन के नियम

कार्तिक माह में पारिवारिक और वैवाहिक जीवन को शुभ बनाने के लिए तुलसी की पूजा सबसे उत्तम मानी जाती है। कार्तिक माह में तुलसी पूजन बहुत महत्वपूर्ण कहा गया है। तुलसी के पौधे के रोपण तथा पूजन के लिए सबसे अच्छा महिना कार्तिक का होता है।

कार्तिक मास में किसी भी दिन, बेहतर होगा शुरुआत में ही, तुलसी का पौधा ले आयें और घर में रोपण करें। जिस स्थान पर तुलसी का पौधा लगायें वहां लाल रंग से स्वस्तिक बनायें। अब नित्य सायंकाल इस पौधे के नीचे घी का या तिल के तेल का दीपक जलाएं परंतु रविवार को दीपक न जलाएं। रविवार को अशुभ संकेत के कारण दीपक न प्रज्वलित करें। रोजाना तुलसी माता से सुखद पारिवारिक जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए प्रार्थना करें।


Discover more from Newzbulletin

Subscribe to get the latest posts sent to your email.