Dhanteras Tips
Dhanteras Tips

धनतेरस (Dhanteras 2022) को भगवान धनवंतरि (lord Dhanvantari) का त्योहार माना जाता है, जो समुद्र मंथन (Samudra Manthan) के दौरान अमृत कलश (Amrit Kalash) लेकर प्रकट हुए थे।

धनतेरस (Dhanteras 2022) के दिन धनवंतरि भगवान (lord Dhanvantari) की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। साथ ही व्यक्ति का स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है। धनतेरस के इस पर्व को और भी ज्यादा खास बनाने के लिए आप कुछ आसान टोटके भी अपना सकते हैं।

धनतेरस की रात करें ये उपाय (Dhanteras Tips)

धनतेरस (Dhanteras 2022) पर शाम ढलने के बाद 13 दीपक जलाएं। उसके पास 13 कौड़ियां रखें। फिर आधी रात के बाद ये कौड़ियां घर के किसी कोने में गाड़ दें। इससे अचानक आपको बहुत धन लाभ होगा।

इस दिन 13 दीपक घर के अंदर और 13 घर के बाहर रखें। इससे दरिद्रता एवं अधंकार दूर होता है, जो मां लक्ष्मी एवं भगवान कुबेर को आपके घर में आने का निमंत्रण देगा। इस उपाय से नकरात्मक ऊर्जा भी दूर होती है।

यह भी पढ़ें: Kantara संडे को बनी देश की सबसे कमाऊ फिल्म, PS-1 को पीछे छोड़ कमाए इतने करोड़

धनतेरस के दिन अपने परिवार के सदस्यों के लिए सामान या उपहार खरीदें, लेकिन इस दिन कभी भी अपने दोस्तों व अन्य बाहरी लोगों के लिए सामान न खरीदे, क्योंकि ऐसा करने से लक्ष्मी जी आपका साथ छोड़कर दूसरे के पास चली जाएंगी।

यदि आपके पास धन नहीं टिकता है या धन की हमेशा कमी रहती है, तो इस धनतेस से दीपावली के दिन तक आप मां लक्ष्मी को पूजा के दौरान लौंग जरूर चढ़ाएं। पूजन के दौरान केवल एक लौंग का जोड़ा अर्थात दो लौंग चढ़ाना है। ध्यान रहे कि लौंग साबुत हो, टूटी र्हु न हो।

लाल के अतिरिक्त सफेद चीजों से मां लक्ष्मी बहुत प्रसन्न होती हैं। इसलिए धनतेरस के दिन यदि आप चीनी, बताशा, खीर, चावल, सफेद कपड़ा आदि अन्य सफेद वस्तुएं दान करते हैं तो आपको कभी धन की कमी नही होगी। आपकी जमापूंजी बढ़ेगी। साथ ही आपके कार्यों में आ रहीं बाधाएं भी दूर होंगी।

धनतेरस का एक सबसे अचूक तरीका यह है कि इस दिन किसी किन्नर को अवश्य दान दें और उससे एक या दो रुपए का एक सिक्का मांग लें। यदि किन्नर आपको वो सिक्का खुशी से दे तो बहुत अच्छा रहता है। अन्यथा आप उनसे इसके लिए निवेदन भी कर सकते हैं। किसी किन्नर से लिए उस सिक्के को अपनी तिजोरी व पर्स में रखें इससे हमेशा धन बना रहता है।

यह भी पढ़ें: Forbes 2022 List: मुकेश अंबानी को पछाड़ Gautam Adani बने भारत के सबसे अमीर

इस दिन यदि आपके द्वार पर कोई भिखारी, जमादार या गरीब व्यक्ति आया हो तो उसे कभी खाली हाथ न भेजें। अपने सामर्थ्य अनुसार आप कुछ न कुछ उसे जरूर दें। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और आपको समृद्धि का आशीष देती हैं। इससे आपको हर कार्य में अपार सफलता भी मिलेगी।

यदि आपको किसी भी कार्य में सफलता प्राप्त करनी हो, तो इस धनतेरस आप उस पेड़ की टहनी तोड़ कर घर लाएं, जिस पर चमगादड़ बैठता हो। इस टहनी को अपने घर के ड्राइंग रुम में रखें। ऐसा करने से आपको समाज में सम्मान मिलेगा। साथ ही धन की भी प्राप्ति होगी।

धनतेरस के दिन गाय माता को हरा चारा ज़रूर खिलाएं इससे घर में समृद्धता आएगी। इसके अलावा आप इस दिन घर में खाना बनाने के पश्चात पहला हिस्सा गाय के लिए जरूर रखें। अन्न के इस भाग को गौ माता को खिलाने से धन-धान्य में बढ़ोत्तरी होती है।


Discover more from Newzbulletin

Subscribe to get the latest posts sent to your email.