Dhanteras Shopping
Dhanteras Shopping

Dhanteras Shopping According to Rashi: हिंदू परंपराओं के अनुसार धनतेरस (Dhanteras 2022) पर भगवान धन्वंतरी और देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है। कार्तिक मास के कृष्णपक्ष की त्रयोदशी तिथि पर इस त्योहार को मनाया जाता है। मान्यता है कि इसी दिन समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि, अमृत कलश के साथ प्रकट हुए थे। इस साल यह त्योहार दिवाली (Diwali 2022) के एक दिन पहले यानी 22 अक्टूबर को पड़ रहा है।

मान्यता है कि इस पर्व पर नए वस्तुओं की खरीदारी परिवारों में समृद्धि लाती है। सोने-चांदी की खरीदारी तो शुभ होती है, लेकिन कुछ चीजें हैं जिन्हें आप अपनी राशि के अनुसार खरीद (Dhanteras Shopping According to Rashi) सकते हैं। आइए जानते है क्या हैं वो…

मेष (Aries)

इस राशि का स्वामी ग्रह मंगल है और सफेद रंग ​शुभ होता है। मेष राशि वाले लोगों को इस दिन चांदी के आभूषण, सिक्के या फिर बर्तन खरीदने चाहिए। इससे मां लक्ष्मी आप का धन भंडार हमेशा भरे रखेंगी। इसके अलावा आप सोना या पीतल की वस्तुएं भी खरीद सकते हैं। यह आपके लिए उन्नतिदायक होगा।

वृषभ (Taurus)

वृषभ राशि वाले लोगों को चमड़ा, तेल, लकड़ी और वाहन खरीदने से बचना चाहिए। शुक्र ग्रह स्वामी होने के कारण इस दिन हीरा, सोना-चांदी, कांस्य और बर्तन खरीदना आप के लिए ज्यादा शुभ होगा। चंदन और केसर की खरीद भी आप के लिए सौभाग्यशाली है।

यह भी पढ़ें: Forbes 2022 List: मुकेश अंबानी को पछाड़ Gautam Adani बने भारत के सबसे अमीर

मिथुन (Gemini)

मिथुन राशि स्वामी ग्रह बुध हैं। धनतेरस पर आपको कांसे का बर्तन, सोना-चांदी आदि खरीदना शुभ रहेगा। पन्ना शुभ रत्न है। इसके अलावा फर्नीचर और जमीन जैसी संपत्ति खरीदने का सबसे अच्छा समय है।

कर्क (Cancer)

कर्क राशि के स्वामा चंद्रमा हैं। इस राशि के लोगों को चांदी के आभूषण, चांदी के लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, चांदी का श्रीयंत्र, मोती की माला, चांदी में माती जड़ित अंगुठी आदी खरीदना उत्तम रहेगा। इस समय शेयर बाजार में निवेश और सोने की खरीदारी से बचना चाहिए। कोशिश करें कि अपने नाम से कोई भी वस्तु न खरीदें, बल्कि उन्हें अपने परिवार के नाम से खरीदें।

सिंह (Leo)

आपकी राशि के स्वामी सूर्य हैं। आपके लिए धनतेरस (Dhanteras 2022) पर सोना खरीदना श्रेष्ठ रहेगा। आपके लिए शुभ रत्न माणिक्य है। लकड़ी के बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक समान, सोना, चांदी या ब्रॉन्ज की खरीदारी आप के लिए लाभदायक है। लेकिन सीमेंट, लोहे या इन सामग्रियों से बनी कोई भी वस्तु खरीदने से बचें।

यह भी पढ़ें: Kantara संडे को बनी देश की सबसे कमाऊ फिल्म, PS-1 को पीछे छोड़ कमाए इतने करोड़

कन्या (Virgo)

इस राशि के स्वामी बुध हैं। आपको धनतेरस (Dhanteras 2022) पर कांसे या फूल के बर्तन खरीदना चाहिए। इससे आपका बुध ग्रह और मजबूत होगा। आपका शुभ रत्न पन्ना और मोती है। माती का माला भी खरीद सकते हैं। हालांकि धनतेरस पर धातु की वस्तुएं खरीदने का विधान है। इस राशि के लोग सफेद कपड़े पहनने से बचे। सोने-चांदी या हीरे की खरीदारी भी आप के लिए अशुभ है। हालांकि वे जमीन, गैजेट्स और इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद सकते हैं

तुला (Libra)

आपकी राशि के स्वामी ग्रह शुक्र और शुभ रत्न हीरा है। धनतेरस पर आपके लिए चांदी के आभूषण, चांदी के बर्तन खरीदना शुभ रहेगा। इससे आपके धन संपत्ति में वृद्धि होगी। तुला राशि के लोगों को किसी भी तरह के निवेश से बचना चाहिए। यदि आप कोई वस्तु खरीदना चाहते हैं, तो उसे परिवार के किसी अन्य सदस्य के नाम से खरीदें, जो साथी तुला राशि का नहीं है।

वृश्चिक (Scorpio)

धनतेरस पर आपकी राशि के जातकों को तांबे के बर्तन, चांदी या चांदी के आभूषण खरीदना चाहिए। इससे आपको लाभ होगा। आपके स्वामी ग्रह मंगल और शुभ रत्न मूंगा है। इस राशि के लोगों को बड़े मौद्रिक आदान-प्रदान से अपने आप को बचाना चाहिए।

यह भी पढ़ें: दोबारा लॉन्च होने जा रही Yamaha RX100, सड़कों पर फिर से राज करेगी हर दिल अजीज बाइक

धनु (Sagittarius)

धनु राशि के स्वामी बृहस्पति हैं और शुभ रत्न पुखराज है। धनतेरस (Dhanteras 2022) के दिन आपको सोने के आभूषण, सोने का सिक्का, पीतल के बर्तन आदि खरीद सकते हैं। यह आपके लिए उन्नतिकारक होगा। जमीन, कीमती धातु, पत्थर और हीरे की खरीदारी भी कर सकते हैं। आपके द्वारा की गई किसी भी प्रकार की शॉपिंग लाभदायक साबित होगी।

मकर (Capricornus)

धनतेरस के दिन मकर राशि वालों के लिए जमीन, धातु, बर्तन, कपड़े- कुछ भी खरीदना फायदायी हो सकता है। इस राशि के स्वामी शनि हैं और शुभ रत्न नीलम है। आप अपने लिए कोई वाहन खरीदें तो उत्तम रहेगा। सालभर आपकी उन्नति होगा।

कुंभ (Aquarius)

आपकी भी राशि के स्वामी ग्रह शनि हैं। आप भी धनतेरस पर वाहन या स्टील के बर्तन खरीदें। उसके बाद चांदी, सोना आदि खरीद सकते हैं। इसके अलावा किताबें, इलेक्ट्रॉनिक सामान, घर की सजावट और फर्नीचर की खरीदारी आप के लिए शुभ है। यदि आप निवेश करने का सोच रहें है तो ये उचित समय है।

मीन (Pisces)

मीन राशि के लोग सोना, चांदी, कीमती पत्थर और धातु की चीजें खरीद सकते हैं। आपकी राशि के स्वामी ग्रह बृहस्पति हैं। इससे आपके सुख और समृद्धि में वृद्धि होगी। शेयर बाजार में निवेश के अलावा आप मनचाही वस्तु खरीद सकते हैं।


Discover more from Newzbulletin

Subscribe to get the latest posts sent to your email.