Dhanteras 2022 13
Dhanteras 2022 13

22 अक्टूबर को धनतेरस (Dhanteras 2022) का त्योहार है। कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन देवताऔं और राक्षसों के बीच हुए समुद्र मंथन के दौरान अमृत का कलश लेकर धनवंतरी प्रकट हुए थे।

मान्यता है कि धनतेरस (Dhanteras 2022) पर जो भी उपाय या खरीददारी की जाती है उनसे मिलने वाला फल में 13 गुने की वृद्धि हो जाती है। इसलिए इस दिन 13 की संख्या को शुभ माना जाता है। धनतेरस वाले ही दिन देवताओं का अपना समस्त राज-पाठ और सुख समृद्धि में 13 गुने की वृद्धि हुई थी। इस कारण से 13 की संख्या का इस दिन खास महत्व होता है।

यह भी पढ़ें: Forbes 2022 List: मुकेश अंबानी को पछाड़ Gautam Adani बने भारत के सबसे अमीर

उपाय

धनतेरस के दिन शुभ मुहूर्त में भगवान धन्वंतरि, कुबेर और यम देवता की पूजन 13 कौड़ियों से करें। पूजा के बाद इन 13 कौड़ियों को घर के किसी कोने में गाड़ दे या फिर छिपा दें। इस उपाय का चमत्कार आप कुछ दिनों के बाद आपको देखने को मिल जाएगा।

धनतेरस पर कुबेर यंत्र लाएं, उसे दुकान के गल्ले या तिजोरी में स्थापित कर 13 बार कुबेर मंत्र ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धन्य धन्याधिपतये धन धान्य समृद्धि मे देहि दापय दापय स्वाहा का जाप करें। इस उपाय से आपकी आर्थिक परेशानियां दूर होने लगेगी।

धन तेरस पर घर के अंदर और बाहर 13 दीप जरूर जलाएं। इस उपाय से यम देवता प्रसन्न होंगे।

चांदी के 13 सिक्के लेकर उन पर हल्दी और केसर से तिलक करें। धनतेरस पूजन के बाद सिक्कों को लाल रंग के कपड़े में लपेट कर तिजोरी में रखें। मान्यता है कि धन-संपत्ति में ऐसा करने से 13 गुना वृद्धि होगी।


Discover more from Newzbulletin

Subscribe to get the latest posts sent to your email.