IMG 30052022 131753 800 x 400 pixel
IMG 30052022 131753 800 x 400 pixel

छोटे परदे पर अपनी क्यूटनेस और अपने वनलाइनर्स से सबको दीवाना बनाने वाली शाहनाज़ गिल अब जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने को तैयार हैं। बिग्ग बॉस फेम शहनाज़ की सलमान के साथ बॉन्डिंग तो सबने देख ही ली हैं। वही अब जल्द ही दोनों की बॉन्डिंग सलमान खान की फिल्म कभी ईद कभी दिवाली में भी देखने को मिलने वाली हैं।

सलमान और शहनाज़ की जोड़ी को बिग बॉस से ही पसंद किया जाता हैं। सलमान जिस तरीके से शहनाज़ की टांग खिचाई करते थे उसे देख लोगों के चेहरे पर हसी देखने को मिलती थी। वही शो के बाहर भी अभी ईद के पार्टी में शहनाज़ और सलमान का क्यूट सा वीडियो खूब वायरल हुआ था। वही अब दोनों दोनी की मूवी को लेकर कुछ अपडेट भी सामने आए हैं।

शहनाज गिल ने फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग की शुरू

दरअसल फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ को लेकर हर रोज नए अपडेट सामने आते रहते हैं। वही सलमान खान की इस फिल्म का पहला शेड्यूल मुंबई में शूटिंग किया जा रहा है।मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रोडक्शन हाउस के करीबी सूत्र ने एक बयान में बताया कि, एक्ट्रेस शहनाज गिल ने सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म कभी ईद कभी दीवाली की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म का पहला शेड्यूल मुंबई में शूट होगा और फिर कभी ईद कभी दीवाली की शूटिंग हैदराबाद सहित देश के कई उत्तरी शहरों में होगी।

पंजाबी एक्ट्रेस के रूप में नजर आएंगी शहनाज़

वहीं, कुछ समय पहले खबर आई थी कि, शहनाज गिल फिल्म कभी ईद कभी दीवाली में पंजाबी एक्टर और सिंगर जस्सी गिल के साथ रोमांस करती हुई नजर आएंगी। फिल्म में दोनों की प्यार भरी नोकझोंक को दिखाया जाएगा। वहीं, रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पहले शहनाज गिल सलमान खान के जीजू आयुष शर्मा के साथ रोमांस करने वाली थीं लेकिन कुछ कारणों के चलते आयुष फिल्म से बाहर हो गए हैं।

फिल्म का पहला लुक हुआ वायरल

वही कुछ दिनों पहले सलमान खान ने कभी ईद कभी दीवाली के सेट से अपना फर्स्ट लुक भी साझा किया था, जिसमें वो अपने हाथों में एक स्टिल की रौड़ लेकर एक्शन करते हुए दिख रहे हैं।एक्शन और रोमांस से भरपूर सलमान खान की ये फिल्म अगले साल 2023 में ईद के मौके पर रिलीज हो सकती है।वही अब शहनाज़ और सलमान के फैंस दोनों को साथ स्क्रीन साझा करते हुए देखने को बेहद उत्सुक नजर आ रहे हैं।


Discover more from Newzbulletin

Subscribe to get the latest posts sent to your email.