UUUUUUUUUUUUU
UUUUUUUUUUUUU

आज Sargam Koushal ने mrs world 2022-23 का खिताब अपने नाम कर भारत का सीना चौड़ा कर दिया है। mrs world का ये खिताब पूरे 21 साल बाद भारत के पास आया है।

वहीं उनकी जीत से पूरे देश में खुशी का माहौल है। Sargam Koushal की जीत का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और फैंस जमकर उसे पसंद कर रहे हैं।

mrs world 2022 इवेंट को अमेरिका में रखा गया था। इस beauty contest में कई बड़े देशों से आए हसीनाओं ने हिस्सा लिया था। लेकिन जीत का खिताब भारत के नाम हुआ। 21 साल बाद जब मिसेज वर्ल्ड का खिताब भारत के नाम हुआ तो सरगम कौशल की आंखें नम और भावुक हो गईं। वहां मौजूद सभी लोगों ने तालियां बजाकर उनका अभिनंदन किया।

बॉलीवुड के इन सितारों ने दी बधाई
इस बड़ी जीत के बाद लोग सरगम कौशल को बधाई दे रहे हैं और उनपर अपना प्यार भी बरसा रहे हैं। इतना ही नहीं सिनेमा जगत के कई सितारों ने भी उन्हें बधाई दी है। सरगम को Soha Ali Khan, Vivek Oberoi समेत कई सितारों ने बधाई दी है।

इससे पहले इन्होंने जीता था खिताब
इससे पहले 2001 में Aditi Govitrikar ने खिताब जीता था और अब सरगम कौशल ने 21 साल बाद ताज वापस लाई है। अदिति गोवित्रिकर ने भी एक सोशल मीडिया पोस्ट साझा किया और लिखा, ‘हार्दिक बधाई बहुत खुशी की ताज आखिरकार वापस आ गया है और मैं यात्रा का हिस्सा थी।

कौन हैं Sargam Koushal?
मिसेज वर्ल्ड 2022 का खिताब जीतने वाली Sargam Kaushal Jammu and Kashmir की रहने वाली हैं। वह पेशे से एक टीचर और मॉडल हैं। उनकी शादी 2018 में हुई थी। शादी के बाद उन्होंने ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा लिया और मिसेज इंडिया का ताज अपने नाम किया। सरगम कौशल ने इतिहास रच, सबको खुश कर दिया है।


Discover more from Newzbulletin

Subscribe to get the latest posts sent to your email.