Placeholder canvas

Big Boss 16: सलमान की फीस सुनकर सिर पकड़ लेंगे, इस सीज़न मिलेंगे 1000 करोड़ !

सलमान बिग बॉस के लिए चार्ज की जाने वाली फीस को लेकर चर्चा में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान सीजन 16 के लिए तीन गुना ज्यादा फीस चार्ज कर रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि सलमान खान इस सीजन के लिए तकरीबन 1000 करोड़ रुपए चार्ज कर रहे हैं। हालांकि, सलमान ने एक हजार करोड़ रुपए फीस मिलने के सवाल पर कहा है कि अगर उन्हें इतना पैसा मिला होता तो वे जिंदगी भर काम ना करते।

 

सलमान खान मुंबई के बांद्रा में सीफेसिंग ट्रिपलेक्स अपार्टमेंट में अपने परिवार के साथ रहते हैं। जिसका नाम गैलेक्सी अपार्टमेंट है। गैलेक्सी उनके फैन्स के लिए किसी टूरिस्ट स्पॉट से कम नहीं। उनकी एक झलक पाने के लिए कई लोग वहां आते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस अपार्टमेंट की मौजूदा कीमत 100 करोड़ रुपए है। इसके अलावा साल 2017 में मुंबई में ही सलमान ने 5BHK बंगला भी खरीदा है। यही नहीं, कई मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि सलमान ने दिल्ली, चंडीगढ़ और नोएडा जैसी जगहों पर काफी प्रॉपर्टी खरीद रखी है।

पनवेल में सलमान का फार्महाउस

जब सलमान गैलेक्सी में नहीं रहते तब वो अक्सर शहर से दूर अपने परिवार और दोस्तों के साथ पनवेल फार्महाउस में होते हैं। इस फार्महाउस का नाम सलमान ने अपनी बहन अर्पिता के नाम पर अर्पिता फार्महाउस रखा है। 150 एकड़ में फैले इस फार्महाउस में एक जिम और स्विमिंग पूल भी है। इसके साथ एक अस्तबल भी है जिसमें पांच घोड़े शामिल है। इसके अलावा बॉलीवुड के बाकी ए-लिस्टर्स शाहरुख खान और बच्चन परिवार की तरह, सलमान के पास भी दुबई में एक आलीशान अपार्टमेंट है।

सलमान के पास 3 करोड़ रुपए का प्राइवेट याट भी

सलमान खान बॉलीवुड के उन गिने-चुने सितारों में शामिल हैं, जिनके पास एक प्राइवेट याट है। 3 करोड़ रुपए के इस याट को सलमान ने 2016 में अपने जन्मदिन पर खुद को गिफ्ट दिया था। इस याट पर सलमान को प्राइवेट पार्टियों के लिए उपयोग करते हुए देखा गया है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो हाल ही में सलमान ने अपनी इस आलीशान राइड को एक नए मॉडल में अपडेट करवाया है।

सलमान के Being Human की ब्रांड वैल्यू 200 करोड़ रुपए से ज्यादा

सलमान खान ने Being Human की नींव सलमान खान फाउंडेशन के तहत 2012 में रखी थी। इस फाउंडेशन को सलमान ने शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधी पहल के लिए समर्पित कर रखा है। एक ब्रांड के रूप में Being Human ज्वैलरी और घड़ियों के साथ-साथ कपड़ों की कई रेंज पेश करता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मौजूदा समय में Being Human की ब्रांड वैल्यू करीब 235 करोड़ रुपए है।

सलमान के पास बुलेटप्रूफ टोयोटा से लेकर करोड़ों की लग्जरी कारें

सलमान कारों का भी शौक रखते हैं और उनके पास कई लग्जरी व महंगी कारें हैं। उनके पास ऑडी, बैंटले, रोल्स रॉयल और मर्सिडीज जैसी कई कारें हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 14 करोड़ रुपए से भी ज्यादा बताई जाती है। इस कार कलेक्शन में से सलमान को अक्सर शहर में 2.26 करोड़ रुपए वाली रेंज रोवर वोग में घूमते हुए देखा जाता है। इसके अलावा सलमान के पास एक 1.80 करोड़ रुपए की बुलेट प्रूफ टोयोटा लैंड क्रूजर भी है।