Placeholder canvas

रोहित देखते रह गए और ‘माही’ मुंबई के ‘जबड़े’ से जीत छीन ले गए, आखिरी 4 गेंद में चाहिए थे 16 रन

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने अपना विटेंज अवतार दिखाते हुए गुरुवार को मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ मैच के आखिरी ओवर में 16 रन ठोकते हुए चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को हारी हुई बाजी जिता दी. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए ये जीत बिल्कुल भी आसान नहीं थी, क्योंकि आखिरी ओवर में जीत के लिए उसे 17 रन चाहिए थे और गेंद मुंबई इंडियंस (MI) के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट (Jaydev Unadkat) के हाथों में थी.

फिर देखने को मिला धोनी का ‘फिनिशर अवतार’ 

मैच के आखिरी ओवर की पहली गेंद पर जयदेव उनादकट (Jaydev Unadkat) ने चेन्नई सुपर किंग्स के ऑलराउंडर ड्वेन प्रिटोरियस को LBW आउट कर दिया. इसके बाद आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर क्रीज पर आए नए बल्लेबाज ड्वेन ब्रावो ने एक रन ले लिया और स्ट्राइक महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को दे दी. अब यहां से चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को आखिरी 4 गेंदों पर जीत के लिए 16 रन चाहिए थे.  

ट्विटर पर फैंस ने दिए ये जबरदस्त रिएक्शंस

लेकिन महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने हार नहीं मानी और अपना रौद्र रूप दिखाते हुए आखिरी 4 गेंदों पर 16 रन ठोक दिए. महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने आखिरी 4 गेंदों पर 6, 4, 2 , 4 रन ठोकते हुए चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 3 विकेट से जीत दिला दी.

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के इस कमाल के बाद ट्विटर पर फैंस कह रहे हैं कि शेर बूढ़ा जरूर हो गया है, लेकिन शिकार करना नहीं भूला है. इसके अलावा फैंस ने एक से बढ़कर एक मजेदार रिएक्शंस दिए हैं.

मुंबई इंडियंस को लगातार 7वीं हार मिली 

बता दें कि मुंबई इंडियंस को लगातार सातवीं हार का सामना करना पड़ा है और वह प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर हो चुकी है. मुंबई इंडियंस ने तिलक वर्मा की नाबाद 51 रनों की अर्धशतकीय पारी के दम पर 155 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया था.

इसके जवाब में सीएसके ने सात विकेट पर 156 रन बनाकर IPL 2022 में अपनी दूसरी जीत दर्ज की. मैच पर मुंबई इंडियंस ने पकड़ बना ली थी, लेकिन अंतिम ओवरों में जीत दिलाने के माहिर धोनी ने अंत में फिर वही पुराना कमाल दिखा दिया.