Richa Chadha
Richa Chadha

अपने बेबाक और बिंदास अंदाज के लिए चर्चा में रहने वालीं एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) ने हाल ही एक ट्वीट किया था, जिस पर बवाल मच गया है। लोग सोशल मीडिया पर ऋचा चड्ढा पर खूब गुस्सा निकाल रहे हैं और कह रहे हैं कि उन्होंने भारतीय सेना का अपमान किया है।

बीजेपी के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी रिचा चड्ढा (Richa Chadha) के ट्वीट को तुरंत हटाए जाने की मांग करते हुए एक्ट्रेस पर गुस्सा निकाला। पूरा मामला क्या है, आइए बताते हैं।

दरअसल उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने मंगलवार (22 नवंबर) को एक बयान में कहा था कि अगर सरकार आदेश दे तो वो पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर यानी PoK को वापस लेने के लिए तैयार हैं। इसी ट्वीट पर ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) ने रिएक्ट करते हुए लिखा कि गलवान Hi बोल रहा है। ऋचा चड्ढा के इसी ट्वीट पर बवाल मचा हुआ है। हालांकि ऋचा चड्ढा ने अब यह ट्वीट डिलीट कर दिया है।

भड़के लोगों ने निकाला गुस्सा, बीजेपी ने साधा निशाना

लोगों का कहना है कि भारतीय सेना ने गलवान घाटी में चीनी सेना से बहादुरी से लड़ाई लड़ी थी और ऋचा चड्ढा ने न सिर्फ उनकी बहादुरी का बल्कि देश की सेना का मजाक उड़ाया है। सोशल मीडिया पर तो ऋचा चड्ढा का मजाक उड़ ही रहा है, बीजेपी ने भी उन पर निशाना साधा है। बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह ने ऋचा चड्ढा के इस ट्वीट को शर्मनाक बताया और कहा कि इस तरह से हमारे सशस्त्र बलों का अपमान किया जाना सही नहीं है।’

ऋचा चड्ढा को बताया थर्ड ग्रेड एक्ट्रेस, एक्शन की मांग

इसके अलावा मनजिंदर सिंह ने एक वीडियो भी ट्विटर पर शेयर किया है, जिसमें उन्होंने ऋचा चड्ढा को ‘थर्ड ग्रेड’ की एक्ट्रेस बताते हुए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वीडियो शेयर कर उन्होंने लिखा है, ‘ऋचा चड्ढा जैसी थर्ड ग्रेड बॉलीवुड अदाकारा ओछे पब्लिसिटी स्टंट के लिये भारतीय सेना का अपमान कर रही हैं। उनके इस ट्वीट में भारत विरोधी सोच साफ नजर आती है। मैं मुंबई पुलिस से उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करता हूं।’

मालूम हो कि 2020 में गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिको के बीच हिंसक झड़प हुई थी, जिसमें देश के 20 जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद से भारत और चीन के रिश्तों में तनाव और घुल गया था।


Discover more from Newzbulletin

Subscribe to get the latest posts sent to your email.