Priyanka Chopra
Priyanka Chopra

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने पहली बार अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस की झलक फैंस को दिखाई है। उन्होंने बिटिया का आधा चेहरा ही दिखाया है, लेकिन उसकी फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। मालती के गुलाबी होंठ देखकर फैंस कह रहे हैं कि ‘ये तो पापा निक जोनस पर गई है।’

अपनी लाडली की फोटो शेयर करते हुए प्रियंका (Priyanka Chopra) ने बहुत प्यारा कैप्शन भी लिखा है। अब तक प्रियंका ने मालती की कई फोटो शेयर की हैं, लेकिन कभी उसका चेहरा रिवील नहीं किया था। इस बार उन्होंने नन्ही परी का आधा चेहरा पूरी दुनिया को दिखा दिया है।

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Daughter Photos Viral) ने इंस्टाग्राम स्टेटस पर बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस की फोटो शेयर की है। ठंड की वजह से प्रियंका ने मालती को गर्म कपड़े पहनाए हैं। बेबी स्ट्रॉलर में सोती हुई मालती का भले ही आधा चेहरा दिखा है, लेकिन वो बहुत ही ज्यादा क्यूट लग रही हैं। प्रियंका ने कैप्शन में अपनी बिटिया पर प्यार लुटाया है। वो खुद उसकी क्यूटनेस पर फिदा हो गई हैं। उन्होंने दिल वाले इमोजी बनाते हुए लिखा, ‘आई मीन…।’

फैंस भी लुटा रहे हैं प्यार

मालती मैरी चोपड़ा जोनस की इस फोटो को फैन ने भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिस पर फैंस भर-भरकर प्यार लुटा रहे हैं। एक ने कॉमेंट किया, ‘फाइनली.. कितनी प्यारी बच्ची है।’ एक और ने लिखा, ‘ब्युटीफुल प्रिंसेस।’ एक यूजर ने तो ये भी कॉमेंट किया, ‘अगर आप करीब से देखो तो उसके होंठ निक जैसे हैं।’

इसी साल हुआ मालती का जन्म

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस ने साल 2018 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। इसी साल निक ने प्रियंका को प्रपोज किया था। दोनों ने मुंबई में सगाई की और फिर जोधपुर हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शाही शादी की। इसी साल जनवरी में उनकी बेटी मालती का सरोगेसी से जन्म हुआ।

हॉलीवुड और बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा ‘इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी’ (It’s All Coming Back To Me) और सीरीज ‘सिटाडेल’ में नजर आएंगी। ये शो ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर आएगा। इसके अलावा प्रियंका फरहान अख्तर की ‘जी ले जरा’ में कटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगी।


Discover more from Newzbulletin

Subscribe to get the latest posts sent to your email.