Pathaan Controversy
Pathaan Controversy

Pathaan Controversy: शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की अगले साल आने वाली फिल्म ‘पठान’ को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। हाल ही में जारी फिल्म के पहले गाने ‘बेशर्म रंग’ में दीपिका के भगवा रंग की बिकिनी को लेकर देश भर में विवाद हो गया है।

फिल्म के बहिष्कार (Pathaan Controversy) करने वालो में अब नया नाम हनुमान गढ़ी (अयोध्‍या) के महंत राजू दास का भी जुड़ गया है। गुरुवार को उन्होंने फिल्म के बहिष्कार करने का आह्वान किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिस भी थिएटर में पठान लगे, उसे फूंक दिया जाए। महंत ने इस विवाद पर एक वीडियो जारी किया है।

यह भी पढ़ें: स्टाइलिश लुक वाली नई Maruti Eeco लॉन्च, डिजाइन देख बोले लोग- इसके आगे तो Innova भी पानी कम चाय है

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार अपने वीडियो में महंत को यह कहते हुए सुना जा सकता कि पठान फिल्म (Pathaan Controversy) में सनातन धर्म का मजाक उड़ाया गया है, और मैं लोगों से उन सिनेमाघरों को जलाने का आग्रह करता हूं जहां पठान प्रदर्शित की जाएगी। महंत राजू दास ने अपने वीडियो में आगे कहा कि सनातन धर्म का बार-बार बॉलीवुड और हॉलीवुड में मजाक उड़ाया गया है, और हिंदू देवी-देवताओं का भी अपमान किया गया है। दीपिका पादुकोण ने बेशर्म रंग में भगवा रंग की बिकिनी पहनी थी, जिससे संतों और पूरे देश की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है।

उन्होंने अपने वीडियो में आगे कहा कि गाने में भगवा बिकनी पहनकर ऐसे स्टेप्स करने की क्या जरूरत थी? महंत ने यह भी आरोप लगाया कि शाहरुख खान ने अक्सर सनातन धर्म का अपमान किया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जानबूझकर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए ऐसा किया गया और इन पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

इससे पहले विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने भी फिल्म पर प्रतिबंध लगाने और बहिष्कार करने की मांग की थी। बंसल ने बेशर्म रंग के बोल में दीपिका की ड्रेस पर तंज कसते हुए एक वीडियो शेयर किया था। बंसल ने ट्विटर पर लिखा था कि ‘क्या इस्लाम को मानने वाला पठान मुस्लिम प्रतीकों वाली महिला के साथ ऐसे दृश्य फिल्मा सकता है!! लव जिहादियों की बेहूदगी की भी हद होती है..!!’

यह भी पढ़ें: स्टाइलिश लुक वाली नई Maruti Eeco ने कार बाजार में मचाया धमाल, लोगों की बनी पहली पसंद

गौरतलब है कि पठान फिल्म के साथ बॉलीवुड किंग शाहरूख खान एक बार फिर धमाके के साथ बड़े पर्दे पर कम बैक कर रहे है। 25 दिसंबर को रिलीज हो रही पठान के साथ शाहरूख एक लंबे समय बाद तहलका मचाने जा रहे हैं। इस फिल्म में शाहरुख के आलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम नजर आएंगे। फिल्म को लेकर फैंस के बीच ज़बरदस्त क्रेज़ है। इस फिल्म के लिए सभी कलाकारों ने तगड़ी फीस चार्ज की है।

एक लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे शाहरूख खान की फिटनेस पठान फिल्म में देखने लायक है। और हो भी क्यों न उसके लिए उन्होंने अच्छी-खासी मेहनत जो की है, अब मेहनत की है तो उसको वसूला भी जाएगा। इस फिल्म में शाहरूख ने अन्य स्टार्स के मुकाबले काफी अधिक चार्ज किया है। इस फिल्म के लिए उन्होंने 100 करोड़ फीस ली है। वहीं, दीपिका ने फिल्म ‘पठान’ के लिए 15 करोड़ रुपए चार्ज किये हैं। तो हैंडसम हंक जॉन अब्राहम को पठान फिल्म के लिए 20 करोड़ फीस दी गई है।


Discover more from Newzbulletin

Subscribe to get the latest posts sent to your email.