Placeholder canvas

OMG: 20 करोड़ के बंगले में रहेगी टीवी की ‘नागिन’

 

 

 

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश अपनी लव लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। दोनों लव बर्ड्स एक दूसरे को लेकर काफी कॉन्फिडेंट लग रहे हैं। दोनों की लव स्टोरी बिग बॉस के घर से शुरू होकर आज इस मुकाम पर पहुँच चुकी है की दोनों अपना घर बसाने की सोच रहे हैं

 

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश दोनों की अपने रोमेंटिक अंदाज में एक दूसरे को खुश करते नजर आते हैं।आज कल अक्सर दोनों को एक साथ ही स्पॉट किया जाता है, फिर चाहे कोई पार्टी हो अवॉर्ड फंक्शन या शूट।

 

 

करन कुंद्रा इस रिलेशनशिप को लेकर काफी सीरियस नजर आ रहे हैं। इस बात का पता हम इस खबर से लगा सकते हैं इसमें उनके 20 करोड़ का घर लिया है, जहाँ वो अपने लाइफ पार्टनर के साथ रहेंगे।

 

यह बात सामने आयी है करण कुंद्रा काफी लंबे समय से घर की तलाश में थे और उन्हें अब एक घर मिल ही गया है। अपने पिता एसपी कुंद्रा की कन्फर्मेशन के बाद उन्होंने घर खरीद लिया है और खबरों की मानें तो वे जल्द ही शिफ्ट होने वाले हैं।

 

इस बंगले के बात करें तो सी फेसिंग इस बंगले में हर सुविधा मौजूद है। इस भव्य बंगले में एक लेफ्ट स्विमिंग पूल भी है। ये बंगला बेहद खूबसूरत और आलीशान बताया जा रहा है। मुंबई में बांद्रा इलाके में इस घर की कीमत 20 करोड़ बतायी जा रही है।

 

लोग कयास लगा रहे हैं की करण कुंद्रा अब शादी की और कदम बढ़ा सकते हैं। शायद उस ओर ये उनका पहला कदम हो। करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश दोनों ही सोशल मीडिया में काफी एक्टिव नजर आते हैं। अपने लव लाइफ के बारे में सारी अपडेटस भी शेयर करते रहे हैं।

 

 

दोनों माता पिता भी इस रिश्ते के लिए राजी हैं। तो शायद ये बात जुलाई नहीं जा सकती की हम बहुत जल्द शहनाई की गूंज सुन सकते हैं।अब बस इंतजार इस बात का है की यह कपल इस सपनों के महल में शादी से पहले शिफ्ट होता है या शादी के बाद।