Nayanthara
Nayanthara

साउथ सुपरस्टार नयनतारा (Nayanthara) ने 9 जून 2022 को महाबलेश्वर में विग्नेश (Vignesh Shivan) से शादी की थी। इस बारे में सोशल मीडिया पर फैन्स को जानकारी दी थी। तस्वीरें भी शेयर की थी। जिसमें बताया था कि उन्होंने ईश्वर की कृपा और माता- पिता और दोस्तों के आशीर्वाद से ब्याह रचा लिया है।

अब विग्नेश (Vignesh Shivan) ने एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने एक और बड़ी गुड न्यूज दी है। बताया है कि वह पेरेंट्स बन गए हैं। एक नहीं बल्कि जुड़वा बच्चों के।

विग्नेश शिवान (Vignesh Shivan) ने ट्विटर पर चार तस्वीरें ट्वीट की हैं। जिसमें वह और नयनतारा (Nayanthara) बच्चों के नन्हें कदमों को कभी चूमते तो कभी उनसे खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। कैप्शन में उन्होंने लिखा है- नयन और मैं अम्मा और अप्पा बन गए हैं। हमें जुड़वा बेटे हुए हैं। हमारी सभी दुआओं और हमारे पूर्वजों का आशीर्वाद इन दो जुड़वा बेटों के रूप में मिला है। आप सभी की दुआएं चाहिएं। उईर और उलगम।

यह भी पढ़ें: Kangana Ranaut के खुलासे से बॉलीवुड में हड़कंप! कहा- महेश भट्ट नहीं असलम है Alia Bhatt के असली पापा

नयनतारा की प्रेग्नेंसी को लेकर उठे सवाल

बता दें की शादी के चार महीने बाद इस गुड न्यूज के आने से सोशल मीडिया पर तरह-तरह के रिएक्शन्स आ रहे हैं। कोई बधाई दे रहा है तो कोई 10 महीने वाले प्रेग्नेंसी वाले टाइम पीरियड पर सवाल उठा रहा है। हालांकि पिछले कुछ समय से मीडिया में नयनतारा (Nayanthara) की प्रेग्नेंसी को लेकर तमाम तरह की खबरें चल रही थीं। कपल भी साथ में समय बिता रहे थे।

विग्नेश ने कुछ दिन पहले किया था इशारा

बीच में विग्नेश ने एक फोटो भी शेयर की थी। जिसमे वह और नयनतारा दुबई के किसी मॉल वगैरह में नजर आ रहे थे। साथ ही उनके साथ तीन बच्चे भी थे। इस फोटो को इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था कि वह भविष्य के लिए प्रैक्टिस कर रहे हैं। इससे लोगों के मन में सवाल उठने लगे थे कि क्या नयनतारा प्रेग्नेंट हैं। हालांकि तब किसी ने इस बात की पुष्टि नहीं की थी।


Discover more from Newzbulletin

Subscribe to get the latest posts sent to your email.