Placeholder canvas

Live Performance में Nora Fatehi के साथ डांसर ने किया कुछ ऐसा कि हो गईं Shock

Moroccan-Canadian Actress और Dancer नोरा फतेही (Nora Fatehi) भारतीय फिल्म उद्योग (Indian Film Industry) में एक प्रसिद्ध (Popular) नाम हैं। वह अपनी कड़ी मेहनत और कला के प्रति अपने समर्पण की बदौलत इस मुकाम तक पहुंची हैं।

नोरा फतेही हाल ही में कतर (Qatar) में हैं। नोरा ने वहां फीफा विश्व कप (FIFA World Cup 2022) के लिए एक बहुत ही शानदार परफॉर्मेंस दी।

नोरा फतेही ने अपने हिट डांस नंबर्स (Dance Numbers) में से एक साकी साकी (Saki-Saki) पर परफॉर्म किया! नोरा फतेही की परफॉर्मेंस देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। इंस्टाग्राम पेज @norafatehism पर नोरा की लाइव परफॉर्मेंस (Live Performance) का वीडियो (Video) भी पोस्ट किया गया। वीडियो में उन्हें ‘लाइट द स्काई’ गाने पर थिरकते हुए देखा जा सकता है।

परफॉर्मेंस काफी अच्छी रहती है, लेकिन अंत में आप एक बैकअप डांसर (Backup Dancer) को अजीब तरह से व्यवहार करते हुए देख सकते हैं। ऐसा लगता है कि वह नोरा को अनुचित (Wrong) तरीके से छू रहा है।

नोरा फतेही (Nora Fatehi) जैसे ही डांस (Dance) करना बंद करती हैं और अपना एंड पोज देती हैं, ऐसा दिखता है कि वह लड़का उन्हें गलत तरीके से छू रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी वायरल (Viral) है। इंस्टाग्राम पेज @norafatehism को नोरा फतेही भी फॉलो करती हैं।