Placeholder canvas

KRK पर अब लगे मोलेस्‍टेशन के आरोप! नशीला जूस पिलाकर एक्ट्रेस को दिखाया था प्राइवेट पार्ट

KRK in New Trouble: कमाल राशिद खान उर्फ केआरके (Kamal Rashid Khan) ने साल 2020 में अक्षय कुमार की फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ के खिलाफ एक विवादित ट्वीट किया था। 30 अगस्त को उन्हें मुंबई एयरपोर्ट से पुलिस ने अरेस्ट कर लिया था और मजिस्ट्रेट कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

2 सितंबर को उनकी (Kamal Rashid Khan) जमानत याचिका पर सुनवाई होनी थी लेकिन जज छुट्टी पर थे इसलिए उस पर फैसला 5 सितंबर को होना तय हुआ था। अब खबर ये है कि वर्सोवा पुलिस ने KRK को एक एक्ट्रेस से कथित छेड़छाड़ के मामले (KRK in New Trouble) में कस्टडी में ले लिया है।

केआरके (Kamaal R Khan) इस समय ऑर्थर रोड जेल में हैं। इन पर 27 साल की एक एक्ट्रेस ने छेड़छाड़ (KRK in New Trouble) का आरोप लगाया है। मामला 2019 का है। महिला ने पुलिस को शिकायत में बताया है कि वह साल 2017 में मुंबई आई थीं। वह एक्टर, सिंगर और फिटनेस मॉडल है। उसकी मुलाकात केआरके से 2017 में हुई एक हाउस पार्टी में हुई थी। KRK ने खुद को बतौर प्रोड्यूसर इंट्रोड्यूस करवाया था। इतना ही नहीं फोन नंबर्स भी एक्सचेंज किए थे।

KRK ने किया था लीड रोल दिलाने का वादा

शिकायतकर्ता के मुताबिक, उसी साल केआरके ने उनसे वादा किया था कि वह उनको फिल्म ‘कैप्टन नवाब’ में लीड रोल देंगे, जिसमें उनके साथ इमरान हाश्मी होंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उल्टा फोन पर वह भद्दे कमेंट्स पास करने लगे। एक्ट्रेस का आरोप है कि जनवरी, 2019 में केआरके ने उनको अपनी बर्थडे पार्टी में इनवाइट किया था। पार्टी बंगले पर रखी गई थी। लेकिन वह इस मौके पर नहीं पहुंच पाई थीं। दूसरे दिन जब वह शाम 7 बजे गईं, तो केआरके उनको अपने रूम में ले गए।

कमाल आर खान ने की एक्ट्रेस से छेड़छाड़

महिला का आरोप है कि केआरके (Kamaal Rashid Khan) ने उन्हें वोडका ऑफर की, जिसे पीने से उन्होंने मना कर दिया था। फिर ऑरेंज जूस की पेशकश की। एक्ट्रेस ने उसे पी लिया जिसके बाद उनको चक्कर आने लगा। एक्ट्रेस के मुताबिक, कमाल आर खान उनसे सेक्स करने की कोशिश की थी। अपना प्राइवेट पार्ट तक शो किया था। यह सब देखकर वह डर गई थीं। जैसे-तैसे वह उस जगह से भाग निकलीं। उन्होंने इस दौरान अपने दोस्त को फोन दिया। जिसने कहा कि केआरके का इंडस्ट्री में बड़ा दबदबा है। अगर वह इसके बारे में शिकायत करेंगी तो उनके करियर पर बुरा असर पड़ेगा। यह सुनकर उन्होंने तब कुछ नहीं किया।

KRK के खिलाफ दर्ज हुआ दूसरा केस

महिला के मुताबिक, साल 2021 में उन्होंने इस बारे में अपने दूसरे दोस्त तो बताया था जिसने उनको पुलिस के पास जाने की सलाह दी। एक्ट्रेस ने वर्सोवा पुलिस स्टेशन को अप्रोच किया और केआरके के खिलाफ FIR दर्ज करवाई। यहां आईपीसी की धारा 354 ए (सेक्शुअल हरैसमेंट) और 509 (महिला के आत्मसम्मान को नुकसान पहुंचाना) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

कोर्ट ने KRK की कस्टडी से किया इनकार

शनिवार 3 सितंबर को वर्सोवा पुलिस ने केरआरे को जेल से कस्टडी में ले लिया। पहले 4 सितंबर, रविवार को बांद्रा की मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया और फिर उनकी कस्टडी की मांग की गई। आरोपी एक्टर के वकील ने कोर्ट में बहस के दौरान कहा कि महिला ने घटना के 18 महीने बाद पुलिस से संपर्क किया और एक्टर पर झूठे इल्जाम लगाए हैं। हालांकि जो धाराएं लगाई गई थीं वह जमानती थीं, इसलिए मजिस्ट्रेट ने पुलिस हिरासत से इनकार कर दिया और खान को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वर्सोवा पुसिस ने कहा कि वह कमाल को बहुत समय से ट्रेस कर रहे थे लेकिन खोज नहीं पा रहे थे। अब जब उनको अरेस्ट किया गया तो उनके पास केआरके को पकड़ना आसान था।