Placeholder canvas

जेल से बाहर आते ही KRK ने फोड़ा ‘ट्विटर बम’, बोले- ‘मैं अपना बदला लेने के लिए लौट आया हूं’

एक्टर और खुद को फिल्म क्रिटिक कहने वाले कमार आर खान उर्फ कमाल राशिद खान उर्फ केआरके (KRK or Kamal Rashid Khan) जेल से बाहर आ गए हैं। उन्हें कुछ दिन पहले ही जमानत पर रिहा किया गया था।

मुंबई पुलिस ने अक्षय कुमार की ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ पर विवादित टिप्पणी करने के आरोप में उनको (KRK or Kamal Rashid Khan) अरेस्ट किया था। बाद में एक जिम ट्रेनर ने भी मोलेस्टेशन का इल्जाम लगाया था। लेकिन अब वह बाहर हैं और आते ही ट्विटर पर भी एक्टिव हो गए। उन्होंने एक जबरदस्त ट्वीट भी किया है।

दरअसल KRK को साल 2020 में किए हए दो अलग-अलग ट्वीट के लिए अरेस्ट किया गया था। उन्होंने अक्षय कुमार और फिल्ममेकर रोम गोपाल वर्मा पर विवादित बातें लिखी थीं। साथ ही वर्सोवा पुलिस स्टेशन में 2021 में उन पर मोलेस्टेशन का केस भी दर्ज हुआ था। बावजूद इसके उनको जमानत पर रिहा कर दिया गया। खैर, अब उन्होंने आते ही ट्वीट किया है। लिखा है- मैं प्रतिशोध लेने के लिए वापस आ गया हूं।

https://twitter.com/kamaalrkhan/status/1568791832158683136

केआरके के बेटे ने लगाई थी गुहार

बता दें कि KRK को 6 सितंबर को स्थानीय अदालत ने 2021 में हुए छेड़छाड़ के केस में तो रिहाई दे दी थी। लेकिन विवादित मामले में उनको 8 सितंबर को जेल से बाहर आने की परमिशन दी गई थी। इसके बाद एक्टर के बेटे फैसल कमाल ने ट्वीट कर बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख से मदद मांगी थी। उन्होंने कहा था कि कुछ लोग मुंबई उनके पापा को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। अगर उनको कुछ हो गया तो वह और उसकी बहन दोनों जी नहीं पाएंगे।

केआरके को मिला फैन्स का सपोर्ट

फिलहाल तो एक्टर जमानत पर बाहर हैं लेकिन कब उनको दोबारा हिरासत में लिया जा सकता है, इस पर कुछ भी कहना मुश्किल है। ट्विटर पर उन्होंने जो लिखा है, उसके बाद उनके चाहने वाले सपोर्ट कर रहे हैं।