Khesari Lal Yadav
Khesari Lal Yadav

एक बार फिर भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) विवादों में फसंते दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह मंदिर के गेट पर जूता पहने लात मारते दिख रहे हैं। इस वीडियो को शूटिंग का हिस्सा बताया जा रहा है।

फिलहाल इस विवादित वीडियो के चलते सोशल मीडिया पर हंगामा बरपना लाजिमी था। ऐसे में ट्विटर पर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) को लेकर यूजर्स ने विरोध जताया और मुख्यमंत्री पोर्टल पर उनकी शिकायत भी की गई है। माना जा रहा है कि इस मामले में खेसारी लाल यादव की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। वहीं एक्टर ने इस मामले पर सफाई भी दी है। आइए बताते हैं पूरा मामला क्या है।

ये मामला गोरखपुर के पिपराइच नगर पंचायत में स्थित भगवान मोटेश्वर नाथ मंदिर का है। वायरल वीडियो को शूटिंग का हिस्सा बताया जा रहा है। इसमें वह (Khesari Lal Yadav) मंदिर के गेट पर लात मारकर अंदर घुसते दिखाई दे रहे हैं। फिर वह मंदिर में दाखिल होते हैं और गुंडों की धुआंधार पिटाई करते हैं। मगर लोगों का ध्यान मंदिर के गेट पर लात मारने वाले दृश्यों पर अटक गया और उन्होंने इस पर विरोध जताना शुरू किया।

यह भी पढ़ें: Forbes 2022 List: मुकेश अंबानी को पछाड़ Gautam Adani बने भारत के सबसे अमीर

https://twitter.com/NawadaNewsAbTak/status/1583336349377363968

हिंदू भावनाएं आहात करने का आरोप

लोगों ने एक्टर के इस वीडियो पर आपत्ति जताई और हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने की बात कही। वहीं इस विरोध को देखते हुए भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने अपनी प्रतिक्रिया भी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि वह नादान नहीं है। वह किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाना चाहते।

उन्होंने तो आरोप लगाया कि इस वीडियो के दूसरे एंगल को वायरल किया जा रहा है। जबकि सच ये है कि इस सीन में मंदिर के दरवाजे को खोलने के लिए रस्सी से बांधा गया था जिसे दो अन्य लोग खींचकर खोलते हैं।


Discover more from Newzbulletin

Subscribe to get the latest posts sent to your email.