Kantara Box Office
Kantara Box Office

Kantara on OTT: ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) की कन्नड़ मूवी ‘कांतारा’ जब रिलीज हुई थी, तब किसी ने उम्मीद नहीं की थी कि ये सुपरहिट हो जाएगी। फिल्म ने अपनी कहानी से ऑडियंस का दिल जीता और बॉक्स ऑफिस पर भी ताबड़तोड़ कमाई की।

ये मूवी थियेटर में तो कबका रिलीज हो चुकी है, लेकिन कई लोग इसकी ओटीटी रिलीज (Kantara on OTT) का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें कि ये इंतजार अब खत्म होने वाला है। फैंस कह रहे हैं कि अब कंफर्म हो गया है कि ‘कांतारा’ किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर और किस दिन स्ट्रीम होगी।

जानकारी के मुताबिक, बताया जा रहा है कि ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा’ (Kantara on OTT) मूवी अमेजन प्राइम वीडियो पर 24 नवंबर 2022 को रिलीज होगी। इस फिल्म को कई मेजर साउथ इंडियन भाषाओं में देखा जा सकेगा। हालांकि, इसको लेकर अभी तक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म और मेकर्स की तरफ से ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है।

थियेटर में हिंदी में हो चुकी है रिलीज

Kantara मूवी 30 सितंबर 2022 को कन्नड़ और 14 अक्टूबर 2022 को हिंदी वर्जन में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को ऋषभ शेट्टी ने लिखा और डायरेक्ट किया है। इसके प्रोड्यूसर Vijay Kiragandur और Chaluve Gowda हैं। ये मूवी Hombale Films के बैनर तले बनी है। इसमें Sapthami Gowda, किशोर कुमार जी ने अहम भूमिका निभाई है।

IMDb पर मिली है सबसे ज्यादा रेटिंग

‘कांतारा’ मूवी को IMDb पर 10 में से 9.5 रेटिंग मिली है, जोकि खुद में बहुत बड़ी बात है। जिन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है, वो भी IMDb में ‘कांतारा’ से पीछे हैं। KGF-2 को 8.4 और RRR को 8.0 रेटिंग मिली है।

Kantara की रिकॉर्ड कमाई

कांतारा हर दिन के साथ एक नया रिकार्ड्स बना रही है। अब फिल्म के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। फिल्म ने हाल ही में थिएटर्स में 50 दिन पूरा कर लिया। 30 सितंबर को रिलीज इस फिल्म की कमाई भी रुकने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म ने अब तक करीब 377 करोड़ रुपए का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन कर लिया है, हालांकि फिल्म का बजट सिर्फ 18 करोड़ के आस-पास है। थिएटर्स में 50 दिन पूरे होने पर फिल्म के मेकर्स ने फैंस के लिए एक नोट शेयर कर आभार भी जताया है। ​​​​​​

फिल्म के 51वें दिन का आंकड़ा भी सामने आ गया है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार कांतारा ने शनिवार को कांतारा ने 1.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। देशभर में इस फिल्म ने 300.95 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया है।


Discover more from Newzbulletin

Subscribe to get the latest posts sent to your email.