Placeholder canvas

Salman Khan की पार्टी में बॉलीवुड की ‘क्वीन’ की एंट्री, कंगना ने बढ़ाया पार्टी का पारा

Salman Khan की ईद पार्टी से सामने आई तस्वीरें और वीडियो इस वक्त सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस बार सलमान की बहन अर्पिता और जीजा आयुष शर्मा की ओर से ईद की पार्टी का आयोजन किया गया था। बीती रात अर्पिता के घर पर बॉलीवुड की तमाम हस्तियां पहुंची हुई थीं। इस पार्टी में बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी शिरकत की और अब सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

अपने बेबाकपन से कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अक्सर फैन्स का दिल जीतती रहती हैं। बीते कुछ सालों में कंगना रनौत ने लगातार इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों पर निशाना साधा है और इस लिस्ट में सलमान खान का नाम भी शामिल है। ऐसे में कंगना रनौत जिस अंदाज में ईद पार्टी में पहुंची हैं, लोग उनकी जमकर टांग खिंचाई कर रहे हैं।

Salman Khan की पार्टी में बन-ठनकर पहुंचीं कंगना

सलमान खान की ईद पार्टी (Salman Khan Eid Party) में कंगना रनौत ने धमाकेदार एंट्री मारी और इस दौरान वह मीडिया फोटोग्राफर के सामने जमकर पोज मारती हुई भी नजर आईं। शरारा सूट में उनकी खूबसूरती देखते ही बन रही थी। पार्टी से सामने आए कंगना रनौत के वीडियो पर लोग मिला-जुला रिएक्शन  दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें: शाहरुख के ‘मन्नत’ में कौन आया, जिनसे मिलने पहुंचे, सैफ अली खान, सलमान और अक्षय कुमार

एक यूजर ने लिखा है, ‘धाकड़ की रिलीज करीब है और इसी वजह से कंगना को गिरगिट की तरह रंग बदलना पड़ा।’ एक दूसरे यूजर ने लिखा है, ‘अरे कंगना को एंट्री किसने दी?’ कुछ लोग तो कंगना रनौत को गिरगिट तक कह रहे हैं। जहां एक ओर कंगना रनौत लगातार ट्रोल हो रही हैं वहीं उनके फैन्स तारीफों के पुल भी बांध रहे हैं।

पार्टी में पहुंचे थे सितारे

बॉलीवुड के भाईजान Salman Khan की ईद में कई सितारे नजर आए। जैकलिन फर्नांडिस से लेकर बिग बॉस फेम 13 शाहनाज़ गिल और कियारा आडवाणी समेत कई लोगों ने सलमान खान की ईद पार्टी की रौनक बढ़ाई। दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, करिश्मा कपूर, रितेश देशमुख-जेनेलिया डिसूजा और हिमेश रेशमिया समेत कई लोगों ने ईद की पार्टी की रौनक बढ़ाई।