टीम इंडिया (Team India) का टी20 विश्व कप 2022 (T20 World Cup 2022) का सपना टूट चुका है। गुरुवार को भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच टी20 विश्वकप का सेमी फाइनल मैच खेला गया, जहां इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। इस हार से देशभर की जनता और सेलेब्स काफी दुखी नजर आए।
अगर भारत सेमी फाइनल मैच में जीत दर्ज कर लेती तो उसका फाइनल में मुकाबला पाकिस्तान से होता। दर्शक इस मैच (IND vs ENG) के लिए काफी उत्सुक थे लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम का ये सपना इस साल टूट गया है। भारत की हार पर बॉलीवुड स्टार्स ने रिएक्शन दिया और दुख जताया है। आइए बताते हैं किस स्टार ने क्या कहा।
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल ने भारत और इंग्लैंड के मैच पर रिएक्ट करते हुए ट्वीट किया, सेमी फाइनल में हम जीत नहीं पाए। इंग्लैंड ने अच्छा खेला और उन्हें इस जीत के लिए बहुत बहुत बधाई।
Been out played today,unfortunately we didn’t bring our best game to the semis, nothing to take away from #England they were the much better side todaySuch is the game. Well played through the tournament #TeamIndia heartbreak today. Congratulations #TeamEngland #T20Iworldcup2022
— arjun rampal (@rampalarjun) November 10, 2022
अजय देवगन ने बढ़ाया हौसला
Keep heart guys.
Team India, today & forever ❤️ 🇮🇳 pic.twitter.com/IioP6bIc3Q— Ajay Devgn (@ajaydevgn) November 10, 2022
फरहान अख्तर ने किया रिएक्ट
फरहान अख्तर ने लिखा, इंग्लैंड ने शानदार खेला और हमें उन्हें बधाई देनी चाहिए। भारतीय टीम (Ind vs Eng T20) के लिए ये हार काफी दुर्भाग्यपूर्ण जरूर है लेकिन ये आखिरी दिन नहीं है। कहानी का अंत नहीं हुआ है। हम और स्ट्रॉन्ग बनेंगे।
केआरके ने भी किए धड़ाधड़ ट्वीट
केआरके (KRK) ने भारत की हार से लेकर फाइनल मैच को लेकर कई ट्वीट किए। एक ट्वीट में लिखा, ब्रिटिश ने हमेशा पाकिस्तान और भारत को अलग अलग किया है और एक बार फिर ऐसा ही किया। अगर आज इंग्लैंड जीता न होता तो पाक-भारत का मैच देखने को मिलता।
https://twitter.com/kamaalrkhan/status/1590672189027598336
I can’t predict about final #PAKvENG. Because Pakistan’s players are Chichore! Ye Khelenge Toh Kisi Ko Bhi Hara Denge! Aur Haarenge Toh Netherlands, Zimbabwe Se Bhi Haar Jaayenge. #T20worldcup22
— KRK (@kamaalrkhan) November 10, 2022
Discover more from Newzbulletin
Subscribe to get the latest posts sent to your email.